Audi SQ8 की एंट्री, 1.77 करोड़ कीमत; इंजन, इंटीरियर और फीचर्स जानें

Audi SQ8 की एंट्री, 1.77 करोड़ कीमत; इंजन, इंटीरियर और फीचर्स जानें

नई दिल्ली :Audi India ने आज अपनी कार परफॉर्मेंस SUV Audi Q8 को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर 1,77,72, 000 की Introductory Ex-Show Room Price लॉन्च कर दिया है। यह कार लग्जरी और स्पीड का बेहतरीन मिसाल है। Standard Audi Q8 और ज्यादा दमदार Audi RS Q8 के बीच रणनीतिक तौर से स्थित नई Audi Q8 का लक्ष्य रोजमर्रा के इस्तेमाल और हाई परफॉर्मेंस के बीच बैलेंस बनाना है।

Audi SQ8 पावरट्रेन

इसमें 4.0 लीटर का ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन लगा है जो 507hp की पावर और 770nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन Audi RS Q8 में भी इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, SQ8 की बाजार स्थिति के हिसाब से इसे अलग तरह से ट्यून किया गया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है जो ऑडी के क्वाट्रो ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम से जुड़ा है। इस खास सिस्टम की वजह से सड़क पर गाड़ी की पकड़ बहुत मजबूत रहती है और टर्न के वक्त भी गाड़ी पूरी कंट्रोल में रहती है।

Audi SQ8 का डिजाइन

Audi SQ8 को एक Coupe-SUV की तरह बनाया गया है जो इसे आम SUV के मुकाबले ज्यादा स्टाइलिश दिखाता है। इसके फ्रंट में बड़ी ग्रिल दी गई है जिसमें Honceycomb Pattern बना है। साथ ही, कार को और भी स्पोर्टी लुक देने के लिए इसमें गहर रंग के एलिमेंट्स इस्तेमाल किए गए हैं।

स्लीक Led Headligts, अट्रैक्टिव बंपर और बड़े एयर इनटेक इसके आक्रामक लुक को और भी बढ़ाते हैं। साइड्स में ढलान वाली रूफलाइन और मजबूत शोल्डर लाइन्स को S-Specific अलॉय व्हील्स और ब्लैक डिटेलिंग से और भी निखारा गया है। बैक में LED लाइट बार, 4 एग्जॉस्ट आउटलेट और डिफ्यूजर-स्टाइल बंपर के साथ-साथ एक छोटा रूफ स्पॉयलर दिया गया है।

Audi SQ8 के इंटीरियर और फीचर्स

गाड़ी के अंदर सब कुछ इस तरह सेट किया है कि ड्राइवर आसानी से सार बटन और स्क्रीन का इस्तेमाल कर सके। इसमें नीचे से फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसमें स्पोर्ट्स सीटें दी गई हैं जो तेज रफ्तार में मोड़ काटते समय भी शरीर को अच्छी पकड़ देती हैं। सीटों पर बेहतरीन लेदर और सिलाई का काम किया गया है। केबिन के अंदर Ambient Lightning दी गई है जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से बदल सकते हैं।

Audi SQ8 सेफ्टी और तकनीक

Audi SQ8 में कई एयरबैग्स, ABS और गाड़ी को फिसलने से बचाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल दिया गया है। इसमें 360 डिग्री कैमरा दिया गया है जिसकी मदद से आप कार को चारों तरफ की फुटेज देख सकते हैं। साथ ही इसमें लेन असिस्ट, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments