परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद/छुरा : विकास खंड छुरा के मलेवांचल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रसेला के युवा योगेश यादव (पिता – प्रकाश यादव) का सहायक विकास विस्तार अधिकारी के पद पर चयन होने से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस उपलब्धि पर ग्रामवासियों, क्षेत्रवासियों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।योगेश यादव एक साधारण मध्यमवर्गीय कृषक परिवार से संबंध रखते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य को कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया और निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि सच्ची मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
ग्रामीणों का कहना है कि योगेश बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से गांव के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। क्षेत्र के वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों एवं मित्रों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई है कि वे अपने पद पर रहते हुए क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।योगेश यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं शुभचिंतकों को दिया है। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।ग्राम रसेला सहित पूरे मलेवांचल क्षेत्र में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल है और लोग इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय मान रहे हैं।



Comments