चैत्र नवरात्र की शुरुआत आज से शुरू हो गई है। देवी की अराधना के इन नौ दिनों में कई भक्त उपवास भी करते हैं। ऐसे में कई बार फलाहार का सादा खाना खाते-खाते मन ऊब जाता है और कुछ चटपटा और जायकेदार खाने की इच्छा होने लगती है। अगर आप भी नवरात्र के उपवास कर रहे हैं, तो इस दौरान चटपटा खाने की क्रेविंग शांत करने के लिए हम यहां 3 हेल्दी चाट की रेसिपी बता रहे हैं। आइए जानें इनकी आसान रेसिपी।
चटपटी शकरकंद की चाट
शकरकंद एनर्जी का बेहतरीन सोर्स है और आलू की तुलना में इसमें फाइबर ज्यादा होता है। इसकी चाट न केवल पेट भरती है बल्कि मीठे और तीखे का एक बेहतरीन बैलेंस पेश करती है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
कुरकुरी मखाना भेल
अगर आप कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो वजन न बढ़ाए और तुरंत तैयार हो जाए, तो मखाना भेल आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। यह शाम की चाय के साथ एक परफेक्ट स्नैक है।
साबूदाना वड़ा चाट
यह चाट थोड़ी हैवी होती है। अगर आप दोपहर के खाने में कुछ स्पेशल खाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी ट्राई करें।



Comments