खामनेई की मौत पर जश्न विवादित, FIR के विरोध में कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

खामनेई की मौत पर जश्न विवादित, FIR के विरोध में कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

बिलासपुर :  हिंदू संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता बुधवार को गिरफ्तारी देने सरकंडा थाने पहुंचे. वहां पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए एक साथ सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की मांग की. मामले को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए, जिससे कोई तनाव या विवाद की स्थिति निर्मित नहीं हुई. प्रदर्शन करने के बाद सभी कार्यकर्ता वापस लौट गए.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध में ईरान के सुप्रीम लीडर आयत उल्लाह अली खामेनेई की मौत पर जश्न मनाने और मिठाइयां बांटने के आरोप में हिंदू संगठन से जुड़े नेता ठाकुर राम सिंह पर एफआईआर दर्ज है. राम सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर आपत्तिजनक पोस्ट किया था. इस पोस्ट को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने नाराजगी जताई. समाज के लोगों ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर राम सिंह ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, जिस पर पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

सोशल मीडिया से एकत्रित की भीड़

राम सिंह ने पुलिस कार्रवाई से अहसमत होकर गिरफ्तारी देने का फैसला लिया. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर विरोध करते हुए पोस्ट करने लगे. बुधवार को हिंदू नववर्ष शुरू होने से एक दिन पहले सरकंडा थाने में अपनी गिरफ्तारी देने का ऐलान कर दिया. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राम सिंह ने हिंदू संगठन के लोगों और सनातनियों से एकजूट होने की अपील की. इकसे बाद बड़ी संख्या में लोग सरकंडा थाने पहुंच गए.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

एक दिन पहले से अलर्ट मोड पर थी पुलिस 

पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट को देखते हुए एक दिन पहले ही अपनी तैयारी पूरी कर ली थी. बुधवार सुबह से सरकंडा थाना परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया. हिंदूवादी संगठन के लोग नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया. हालांकि पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया. वहीं पुलिस ने किसी भी कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया नहीं किया है.

ये है पूरा मामला

बीते 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयत उल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई थी. तब बिलासपुूर में हिंदू संगठन के नेता राम सिंह ठाकुर ने मुस्लिम धर्मगुरु और ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयत उल्लाह अली खामेनेई को लेकर सोशल मीडिया पर एक विवादित टिप्पणी पोस्ट की थी. खामेनेई की मौत की खबर आने पर उसने जश्न मनाते हुए मिठाइयां भी बांटी थी.









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments