जिले में खुरहा-चपका से बचाव हेतु सघन टीकाकरण अभियान शुरू

जिले में खुरहा-चपका से बचाव हेतु सघन टीकाकरण अभियान शुरू

कोरिया : कोरिया जिला में गौवंशीय एवं भैंसवंशीय पशुओं को खुरहा-चपका रोग से बचाने के लिए सघन टीकाकरण अभियान की शुरुआत 15 मार्च से मिशन मोड में कर दी गई है। यह अभियान 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसके तहत जिले के सभी गांवों में शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए पशुधन विकास विभाग, बैकुन्ठपुर द्वारा टीकाकरण दलों का गठन किया गया है। इन दलों को आवश्यक टीकाद्रव्य एवं सामग्री उपलब्ध कराकर वाहनों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में रवाना किया गया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी द्वारा विगत दिनों दलों को हरी झंडी दिखाकर अभियान को गति दी गई। टीकाकरण से पूर्व पशुओं को कृमिनाशक दवा दी जा रही है तथा टीकों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए शीत-श्रृंखला का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसके साथ ही मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों को भी अभियान में शामिल किया गया है।अभियान की निगरानी के लिए सभी टीकाकरण कार्यों की जानकारी भारत पशुधन ऐप में दर्ज की जा रही है। इसमें आधार आधारित ओटीपी एवं जियो टैग फोटो के माध्यम से प्रविष्टि अनिवार्य की गई है।

प्रशासन ने जिले के सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं का समय पर टीकाकरण कराएं और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जिले में खुरहा- चपका रोग का पूर्ण नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments