धुरंधर 2 में पीएम मोदी का अहम रोल, रणवीर सिंह भी पड़े फीके

धुरंधर 2 में पीएम मोदी का अहम रोल, रणवीर सिंह भी पड़े फीके

आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म धुरंधर द रिवेंज दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर.माधवन अहम रोल में हैं।तो वहीं धुरंधर मूवी के रिलीज होने के बाद से ही Dhurandhar 2 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। और वो इंतजार आज फिल्म के रिलीज होने के बाद से सिनेमाघरों में दर्शकों की लंबी लाइन देखने के बाद दिख रहा है। बता दे कि Dhurandhar 2 में आदित्य धर ने कई सारे ऐसे सरप्राइज दिए हैं। जोकि वास्तविक लाइफ से मिलता-जुलता है। बता दे कि Dhurandhar 2 में नरेंद्र मोदी भी नजर आए हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

धुरंधर 2 में नरेंद्र मोदी आए नजर वीडियो हुआ वायरल 

Dhurandhar 2 रिलीज हो चुकी है। तो वहीं रिलीज के बाद से ही फिल्म से कई सारे स्पॉइलर सामने आ रहे हैं। दर्शक सोशल मीडिया पर Dhurandhar 2 के क्लिप शेयर कर रहे हैं। जिसमें से Dhurandhar 2 का एक सीन काफी ज्यादा चर्चा में हैं। जोकि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से जुड़ा है। बता दे कि पीएम नरेंद्र मोदी जी का एक वीडियो क्लिप दिखाया गया है। जोकि नोटबंदी से जुड़ा हुआ है। जिसमें अचानक से देश में नोटबंधी कर दी गई थी। तो वहीं पीएम नरेंद्र मोदी के 2014 के चुनाव जीतने की भी जिक्र देखने को मिल रहा है। फिल्म में उनका किरदार भी एक एक्टर ने प्ले किया है। जोकि अजय सन्यॉल के साथ बैठकर मिशन को लेकर मिटिंग करते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा दाउद इब्राहिम द्वारा भी पीएम मोदी के बारे में बात करते हुए एक सीन दिखाया गया है। जिसमें वो बता रहा है कि कैसे पीएम मोदी उसके लिए मुसीबत बने हुए हैं। Dhurandhar 2 में दर्शकों को कई सारे सरप्राइज देखने को मिलने वाले हैं।

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments