जशपुर बगीचा : छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले प्रदेश के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आज मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन प्रदीप कुमार राठिया एसडीएम (राजस्व) बगीचा के माध्यम से प्रेषित किया गया।छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक बालदेव ग्वाला ने बताया कि पूर्व में भी कई बार शासन को पत्राचार एवं आंदोलन के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे कर्मचारियों में भारी असंतोष व्याप्त है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
प्रमुख मांगें:
फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।बताया गया कि प्रदेश भर के 132 संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा जिला एवं विकासखंड स्तर पर प्रदर्शन तेज होते जा रहा है।
फेडरेशन के उप संयोजक पुरेन्दर राम यादव, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संगठन मंत्री संदीप कुमार भगत, स्वास्थ्य विभाग के मीडिया प्रभारी शुभाष शर्मा, भारत सिंह,तुलेश्वर यादव, सक्रिय सदस्य संतोष कुमार, प्रवक्ता मट्ठु राम भगत ,अघन साय केहरी ,जगमोहन यादव,अपजल इमाम, सचिव जगदीशचंद्र यादव ने शासन से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।



Comments