परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : विकासखंड छुरा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला कोसमी के मेधावी छात्र हर्षद यादव (कक्षा-5वीं) ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर प्रतिष्ठित जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन हासिल कर क्षेत्र और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस उल्लेखनीय सफलता पर शाला परिवार एवं ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल है।इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला कोसमी में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कोसमी सरपंच श्री कमलेश ठाकुर एवं उप-सरपंच श्री रवि गोस्वामी के करकमलों से हर्षद यादव को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने छात्र की इस उपलब्धि को प्रेरणादायक बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
शिक्षकों ने बताया कि हर्षद यादव प्रारंभ से ही पढ़ाई में मेहनती, अनुशासित और लगनशील छात्र रहा है। उसकी इस सफलता से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर इस तरह की उपलब्धि हासिल करना बड़ी बात है और यह अन्य बच्चों के लिए भी मार्गदर्शक बनेगा।
अंत में शाला परिवार की ओर से हर्षद यादव को पुनः बहुत-बहुत बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।



Comments