प्रेग्नेंट निकली पेट दर्द से परेशान किशोरी, दरिंदगी करने वाला युवक गिरफ्तार

प्रेग्नेंट निकली पेट दर्द से परेशान किशोरी, दरिंदगी करने वाला युवक गिरफ्तार

कोरबा: पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंची नाबालिग के गर्भवती होने का पता चला। प्रसव के दौरान मृत नवजात का जन्म हुआ। दुष्कर्म का मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना लेमरू थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

बताया जा रहा है कि रविवार देर रात नाबालिग को अचानक पेट में तेज दर्द शुरू हुआ। पूरी रात दर्द से परेशान रहने के बाद सोमवार सुबह उसकी मां उसे इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचीं। डॉक्टरों ने परीक्षण किया तो नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। पूछताछ में नाबालिग ने डाक्टरों को बताया कि उसने दो दिन पहले दर्द निवारक दवा खाई थी, इसके बाद उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने तत्काल प्रसव कराया, जिसमें मृत नवजात का जन्म हुआ। इलाज के बाद नाबालिग की जान बचा ली गई। घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी। अस्पताल पुलिस ने मामला कायम कर डायरी लेमरू थाना भेज दिया। लेमरू थाना प्रभारी सुमन पोया ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पूछताछ में जानकारी मिली की कि क्षेत्र में ही निवासरत सुरेश कुमार 19 वर्ष ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर उससे संबंध बनाया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस आगे जांच कर रही है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments