BMW की नई i3 EV पेश, एक चार्ज में 900KM तक चलेगी

BMW की नई i3 EV पेश, एक चार्ज में 900KM तक चलेगी

नई दिल्ली : BMW ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार i3 से पर्दा उठा दिया है। यह एक प्रीमियम सेडान कार है जो पिछले साल आई iX3 SUV जैसी ही मजबूत है। पहले i3 नाम की छोटी हैचबैक कार आती थी लेकिन अब यह नए अवतार में आई है। इस नई i3 को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आने वाली BMW i3 सीरीज कैसी दिखेगी।

BMW i3 का एक्सटीरियर

नई BMW i3 में सामने की तरफ हेडलाइट्स और स्टाइलिश हेडलाइट्स लगी हैं। बंपर के नीचे एक खास आकार का एयर डैम बनाया गया है जो कार को ठंडा रखने और तेज रफ्तार देने में मदद करता है। इसमें सामने के फेंडर्स थोड़े उभरे हुए हैं जिससे यह कार सामने से देखने में बहुत ज्यादा पावरफुल और स्पोर्टी लगती है।

थ्री-बॉक्स डिजाइन

दिलचस्प बात है कि i3 का साइड प्रोफाइल पारंपरिक थ्री-बॉक्स डिजाइन के काफी करीब है। BMW इस 205 बॉक्स डिजाइन कहती है। पैनल फ्लैट और चिकने दिखते हैं जिन्हें रिट्रैक्टेबल डोर हैंडल्स से और भी पावर मिलता है। साथ ही, इसके खास डिजाइन किए गए अलॉय व्हील वेल्स को बखूबी भरते हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

कैसा है इसका साइज?

AUTOCAR INDIA के मुताबिक, इसकी बूटलिड का डिजाइन थोड़ा उभरा हुआ है जो इसे दमदार लुक देता है। इसमें iX3 की तरह पतली LED टेल-लाइट्स दी गई हैं जो एक-दूसरे से जुड़ी हुई नहीं हैं। इसकी लंबाई 4,760 मिमी है जिसका मतलब है कि कार के अंदर बैठने के लिए काफी अच्छी जगह मिलेगी।

BMW i3 के इंटीरियर और फीचर्स

अंदर से यह कार iX3 से कई मामलों में मिलती-जुलती है जिसमें वर्टिकल ट्विन स्पोक्स वाला अनोखा स्टीयरिंग व्हील, 17.9 इंच का रोंबोइडल इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और डैशबोर्ड के सबसे दूर वाले हिस्से में एज-टू-एज पैनोरमिक विजन डिस्प्से शामिल है। यह ड्राइवर के डिस्प्ले के तौर पर भी काम करता है और बाकी जरूरी जानकारियों को दिखाता है।

बैटरी और रेंज

इस कार में 2 मोटर लगी हैं जो मिलकर 469hp की पावर और 645nm का टॉर्क जनरेट करती हैं। सबसे खास है इसकी रेंज जिसमें कंपनी का दावा (WLTP Tested) है कि फुल चार्ज करने पर यह 900 किमी तक चल सकती है। अगर आप इसे फास्ट चार्ज से जोड़ते हैं तो सिर्फ 10 मिनट में यह इतनी चार्ज हो जाएगी कि आप 400 किमी तक का सफर तय कर सकें।

इसमें हॉर्ट ऑफ जॉय नाम का कंप्यूटर सिस्टम लगा है। यह कार के ब्रेक, स्टीयरिंग और स्पीज को पुराने सिस्टम के मुकाबले 10 गुना ज्यादा तेजी से कंट्रोल करता है। कंपनी 2027 में इसका और भी पावरफुल मॉडल M3 EV भी लाएगी।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments