रांची के जाने-माने गार्डन एक्सपर्ट प्रशांत बताते हैं कि आप घर पर जो भी सब्जी उगाना चाहते हैं, भले वो कितनी भी कठिनाई से उगती हो पर कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो आराम से कर पाएंगे. किसी कीटनाशक की जरूरत नहीं पड़ेगी, ना ही खास तामझाम की. इसके लिए आपको सबसे पहले मिट्टी और खाद यह सब तैयार करना पड़ेगा. क्योंकि, कोई भी चीज उगाने के लिए मिट्टी और खाद सबसे ज्यादा जरूरी चीज होती है. अगर यह शत प्रतिशत बढ़िया है तो फिर आपकी फसल काफी अच्छी होगी.
एक्सपर्ट प्रशांत बताते हैं, इसके लिए सबसे पहले आपको अपने गार्डन में कोई जगह को चुन लेना है. जहां पर आपको नाना प्रकार की सब्जी उगानी है और वहां पर मिट्टी खोदकर उसमें केंचुआ और गोबर खाद मिला दें और उसको चार-पांच दिन के लिए यूं ही छोड़ दें, धूप लगने दें. इससे मिट्टी के जो हानिकारक बैक्टीरिया होते हैं वे मर जाते हैं.
इसके बाद इसमें थोड़ा सा चूना मिला दें और थोड़ी सी राख भी मिला दें और इन दोनों को मिलाने के बाद फिर से दो-तीन दिन के लिए छोड़ दें और हाथ से कंघी कर दें. मतलब कि आपके हाथ की उंगली है उससे कंघी कर दें. ऐसा करने से जितने भी पोषक तत्व होते हैं मिट्टी में एक समान मिल जाते हैं.
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
ऐसा हर दूसरे दिन आपको करना है, करीबन एक हफ्ता तक. इसके बाद आपका मिट्टी उपज के लिए पूरी तरह तैयार है. अब आप इसमें ब्रोकली, पत्तागोभी, बीन्स मतलब जो भी सब्जी आप उगाना चाहते हैं रोप दीजिए.
यह सब्जी थोड़ा-थोड़ा बड़ा होने लगे तीन-चार दिन में ही थोड़ी-थोड़ी बड़े होने लगेगी. उसे समय जो सूखा पत्ता होता है गार्डन का उसके इकट्ठा करिए और उसके ऊपर डाल दीजिए. मतलब कि कोई खाद नहीं तैयार करना है अलग से, बस सूखा पत्ता तो यूं ही डाल देना है. पूरा भर दीजिए सूखा पत्ता से उस एरिया को.
फिर आप देखेंगे कि 45 दिनों के दौरान ही फूलगोभी, पत्तागोभी सब कुछ होना शुरू हो जाएगा या धनिया पत्ता जो आप चाहेंगे जो भी आपने रोपा होगा वह सब एक ही जगह में बहुत बढ़िया होगा और सबसे बड़ी बात है कि कोई कीटनाशक की जरूरत नहीं पड़ेगी.
बस बीच में आप धनिया पत्ता और थोड़ा सा लहसुन भी रोप दें. इसका सेंट इतना स्ट्रांग होता है उससे भी कीटनाशक की जरूरत नहीं पड़ेगी. सारी सब्जियां एकदम हंड्रेड परसेंट ऑर्गेनिक होंगी.



Comments