कौन हैं रवि मित्तल? पहले प्रयास में IAS बने, अब PMO में निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

कौन हैं रवि मित्तल? पहले प्रयास में IAS बने, अब PMO में निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

छत्‍तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के तेज़-तर्रार आईएएस अधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने एक नई ऊंचाई हासिल की है। उन्हें देश के सबसे अहम कार्यालयों में से एक, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी (उप सचिव) के पद पर नियुक्त किया गया है।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने इस संबंध में एक आधिकारिक आदेश जारी किया है, जिसके बाद उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की पुष्टि हो गई है। जनसंपर्क आयुक्त (CPR) के रूप में छत्तीसगढ़ में अपनी प्रभावी कार्यशैली का लोहा मनवाने वाले डॉ. मित्तल अब 4 साल के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में अपनी सेवाएं देंगे।

चार साल के लिए बने डिप्‍टी सेक्रेटरी

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने उनकी इस पदस्थापना को मंजूरी दी है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए चार वर्ष के तय कार्यकाल में किसी भी समय परिवर्तन किया जा सकता है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

छत्‍तीसगढ़ के जनसंपर्क आयुक्‍त से सीधे बने डिप्‍टी सेक्रेटरी

वर्तमान में डॉ. रवि मित्तल छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के आयुक्त पद पर कार्यरत थे। वे मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव की भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बीते लगभग डेढ़ वर्ष से वे राज्य सरकार के संचार एवं सूचना तंत्र को सफलतापूर्वक प्रबंधित कर रहे हैं।

छवि

डॉक्टर से IAS बने

मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज, दिल्ली से डॉ रवि मित्‍तल ने एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है।

IAS रवि मित्‍तल का पूर्व अनुभव

  • कलेक्टर, जशपुर (CM का गृह जिला)
  • CEO, जिला पंचायत (महासमुंद, रायगढ़, रायपुर)

अब पीएमओ में मिली अहम जिम्‍मेदारी

राज्य से केंद्र में यह महत्वपूर्ण बदलाव उनके प्रशासनिक करियर के लिए एक बड़ा पड़ाव मानी जा रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय में उनकी नियुक्ति को राज्य स्तर से केंद्रीय स्तर पर एक बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, जो उनके आगे के सफर को राष्ट्रीय प्रभाव वाली नई दिशा प्रदान करेगी।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments