किरंदुल : डी .ए.वी .पब्लिक स्कूल किरंदुल में आज दिनांक 20/3/2026 को विद्यालय सभागार में नर्सरी , एल.के.जी . , यू .के .जी .से लेकर कक्षा पहली और दूसरी तक के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया । इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। इस महत्वपूर्ण अवसर पर सभी नन्हे मुन्ने बच्चे अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय में उपस्थित रहे ,उनके चेहरे पर अपने परिणामों को लेकर उत्सुकता और खुशी झलक रही थी । समस्त शिक्षक गण एवं स्टाफ भी इस अवसर पर मौजूद रहे ।नर्सरी (अ+ब)कक्षा में प्रथम स्थान लक्ष्य नाग 99.50 प्रतिशत और जागृति नियाल ,100% अंक प्राप्त की। एल. के .जी (अ+ब)में प्रथम स्थान गणेश कुमार ठाकुर 99 .83%एवं लीना चौहान 100% प्राप्त की । यू .के .जी. (अ+ब)में प्रथम स्थान दीपक मंडावी 100% एवं बुल्टी सिकदर 99.50% प्राप्त की ।कक्षा पहली (अ+ब)में प्रथम स्थान विनायक 99% एवं मिर्जा अमीर रजा बाग 97.33 प्रतिशत प्राप्त किया । कक्षा दूसरी (अ+ब) में प्रथम स्थान गरिमा ठाकुर 99.67 प्रतिशत एवं मीनाक्षी नामों ने 98.83 प्रतिशत प्राप्त की ।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्राचार्य श्री एस. के.श्रीवास्तव जी के कर कमलों द्वारा सभागार में प्रोग्रेस कार्ड पुष्पगुच्छ के साथ प्रदान किया गया। जैसे ही बच्चों को उनके परिणाम प्राप्त हुए उनके चेहरे खुशी से खिल उठे और अभिभावकों में भी गर्व की भावना देखने को मिली। इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियो बधाई दी एवं निरंतर मेहनत,अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी बच्चों की शिक्षा में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती शीना बीनू के द्वारा कार्यक्रम का व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संचालन किया गया।



Comments