रायपुर में बड़ा हादसा, आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग

रायपुर में बड़ा हादसा, आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग

रायपुर :राजधानी रायपुर में आज एक बड़ा हादसा टल गया। आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन को रोका और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

यह घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments