महासमुंद पुलिस का शिकंजा, लाखों की नगदी और महंगी कारें जब्त

महासमुंद पुलिस का शिकंजा, लाखों की नगदी और महंगी कारें जब्त


महासमुंद : अंतरराज्यीय सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान में महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बसना और थाना बलौदा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 47.50 लाख रुपये नकद और लग्जरी वाहनों सहित करीब 75.20 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, ओडिशा सीमा के पदमपुर स्थित पलसापाली नाका पर घेराबंदी के दौरान एक संदिग्ध सफेद टोयोटा हाईराईडर कार (CG 04 QU 6591) को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में सवार लोगों के पास से 500, 200, 100 और 50 रुपये के नोटों के बंडल मिले, जिनकी कुल राशि 32 लाख 50 हजार रुपये थी। पूछताछ में आरोपी आशु बंसल (मूल निवासी मुरैना, वर्तमान रायपुर) और चालक महेंद्र चौहान (निवासी बालाघाट) नगदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

इसी तरह, थाना बलौदा पुलिस ने सिरपुर नाका पर चेकिंग के दौरान एक XUV कार (OD 08 AA 4159) को रोका। इसमें सवार केशव अग्रवाल और गोविन्द चंद मुंड (दोनों निवासी भवानीपटना, ओडिशा) के कब्जे से 15 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। इन आरोपियों के पास भी रकम से संबंधित कोई संतोषजनक दस्तावेज नहीं मिला।

दोनों मामलों में पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 106 के तहत नगदी और वाहनों को जब्त कर लिया है। साथ ही मामले की सूचना आयकर विभाग को देकर विस्तृत जांच के लिए प्रतिवेदन भेजा गया है।

गौरतलब है कि पिछले 5 दिनों में महासमुंद पुलिस ने कुल 1 करोड़ 47 लाख 50 हजार 480 रुपये की नकदी जब्त की है, जो जिले में अवैध नगदी परिवहन के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई को दर्शाता है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments