रसेला में कांग्रेस की आवश्यक बैठक व होली मिलन संपन्न, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन

रसेला में कांग्रेस की आवश्यक बैठक व होली मिलन संपन्न, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद / छुरा : कांग्रेस पार्टी द्वारा वन धन केंद्र रसेला में आयोजित आवश्यक बैठक एवं होली मिलन समारोह उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। बैठक में संगठन विस्तार, पंचायत अध्यक्ष चयन, एस.आई.आर. (SIR) संबंधी विषयों तथा आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बिगेंद्र ठाकुर ने की। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश्वरी शाह एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हरिश यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष डगेश्वर ओटी, दयालु कुंजाम सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

बैठक में सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं विभिन्न मोर्चा के सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। वरिष्ट कार्यकर्ताओं में लोक राम यादव, कमलेश्वर नायक, जनक राम, राम यादव, धनशय ध्रुव, चमेश्वर निषाद, रमेश्वर सिन्हा, पुनीत राम, यशवंत सेन, शंकर कुरे, झमान, महेश राम, ईश्वर नेताम, राजेंद्र ठाकुर, गोपाल नागेश, संतोष यादव, किरण कुमार, आनंद जासवाल, बिसाहू पटेल, भुनेश्वर निर्मलकर, शिवदास मानिकपुरी, प्रीतम कुमार, यशमीन सेन, जागोती बाई, रेवती दास, लक्ष्मी निर्मलकर, हेमिन पटेल, सविती सहनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। पंचायत स्तर पर नेतृत्व चयन और समन्वय के माध्यम से पार्टी को और सशक्त बनाया जाएगा। साथ ही आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए रणनीति तैयार करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक के पश्चात होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम ने संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया और कार्यकर्ताओं को आगामी जिम्मेदारियों के लिए प्रेरित किया।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments