रायगढ़ में ऑपरेशन अंकुश के तहत सट्टा पर बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ में ऑपरेशन अंकुश के तहत सट्टा पर बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के स्पष्ट दिशा-निर्देशन पर जिले में विजुअल पुलिसिंग को प्रभावी बनाते हुए ऑपरेशन अंकुश में सट्टा, जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कल थाना साइबर, कोतवाली और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सट्टा पट्टी लिखने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिसमें तीन आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया है।

साइबर-कोतवाली पुलिस ने की रेल्वेबंगलापारा में रेड

कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे बंगलापारा में पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर रेड कार्रवाई की, जहां भीड़ पुलिस को देखकर भाग गई, मौके पर मिले छबिराम धीवर को पकड़कर पूछताछ की गई। आरोपी ने कबीर चौक जूटमिल निवासी सट्टा खाईवाल पप्पू बरेठ के लिए सट्टा लिखना स्वीकार किया तथा दीनदयाल साहू (खाईवाल पप्पू बरेठ का मैनेजर) द्वारा सट्टा रकम के लेन-देन में सहयोग करना बताया। आरोपी के कब्जे से कैलकुलेटर, मोबाइल, 9835 रूपये का सट्टा पट्टी लेखा-जोखा कागजात एवं ₹1000 नगद जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06 के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि पप्पू बरेठ एवं दीनदयाल साहू दोनों निवासी कबीरचौंक जूटमिल फरार हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

साइबर- चक्रधरनगर पुलिस की बेलादुला मरीन ड्राइव में सट्टा रेड, दो आरोपी गिरफ्तार

इसी प्रकार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के बेलादुला मरीन ड्राइव में साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्रवाई कर मो० एजाज और राजेश देवांगन को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, सट्टा पट्टी (1800 रूपये) एवं नगदी रकम 710 रूपये जब्त की गई। पूछताछ में आरोपियों ने मधुबनपारा निवासी सट्टा खाईवाल सहनावाज मालिक उर्फ सानू के लिए सट्टा लिखना स्वीकार किया तथा मोबाइल के माध्यम से लेन-देन करना बताया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06 के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि आरोपी सहनावाज मालिक फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है।

 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश—

“विजुअल पुलिसिंग के जरिए जिले में सट्टा, जुआ और अन्य अवैध कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है। ऐसे अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

गिरफ्तार आरोपी
1. छबिराम धीवर पिता स्व० भागीरथी धीवर उम्र 40 वर्ष निवासी रेल्वे बंगलापारा रायगढ़ थाना कोतवाली जिला रायगढ
2. मो० एजाज पिता मो० हुसैन उम्र 30 वर्ष निवासी जिंदल पतरापाली थाना कोतरा रोड रायगढ
3. राजेश देवांगन पिता जयराम देवांगन उम्र 45 वकी निवासी बेलादुला मरीन ड्राईव थाना चक्रधरनगर रायगढ़

फरार आरोपी-
1. पप्पू बरेठ कबीरचौंक, जूटमिल
2. दिनदयाल साहू कबीरचौंक, जूटमिल
3. सहनवाज मालिक उर्फ सानू निवासी मधुबनपारा









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments