BMW M2 CS की धमाकेदार एंट्री, 3.8 सेकेंड में 0-100 km/h—जानें पूरी डिटेल

BMW M2 CS की धमाकेदार एंट्री, 3.8 सेकेंड में 0-100 km/h—जानें पूरी डिटेल

नई दिल्‍ली :भारत में सामान्‍य कारों के साथ लग्‍जरी वाहनों की भी मांग रहती है। जिसे देखते हुए बीएमडब्‍ल्‍यू की ओर से नई BMW M2 CS को लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता ने इस गाड़ी को कितने दमदार इंजन के साथ लॉन्‍च किया है। इसकी कीमत क्‍या है। इसमें किस तरह के फीचर्स हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुई BMW M2 CS 

बीएमडब्‍ल्‍यू की ओर से भारत में नई कार के तौर पर बीएमडब्‍ल्‍यू एम2 सीएस को लॉन्‍च कर दिया गया है। इस कार को दमदार इंजन और बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया गया है।

क्‍या है खासियत

निर्माता की ओर से लॉन्‍च की गई इस गाड़ी में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। इसमें एलईडी लाइट्स, एलईडी डीआरएल, 19 और 20 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, डबल एग्‍जॉस्‍ट सिस्‍टम, कार्बन-फाइबर-रीइन्फोर्स्ड प्लास्टिक से बने कई पार्ट्स के साथ ही प्रीमियम इंटीरियर, 12.3 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, 14.9 इंच कर्व्‍ड इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 14 स्‍पीकर ऑडियो सिस्‍टम, एंबिएंट लाइट, छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, क्रूज कंट्रोल, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

कितना दमदार इंजन

बीएमडब्‍ल्‍यू की ओर से इस कार में तीन लीटर की क्षमता का इंजन दिया गया है। जिससे इसे 530 हॉर्सपावर और 650 एनएम का टॉर्क मिलता है। यह कार सिर्फ 3.8 सेकंड में ही 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। इस कार अधिकतम गति 302 किलोमीटर प्रति घंटा तक है, जो M ड्राइवर पैकेज के साथ मानक रूप से आता है।

अधिकारियों ने कही यह बात

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ हरदीप सिंह बराड़ ने कहा कि नई बीएमडब्ल्यू एम2 सीएस को रोमांच के चरम अनुभव के लिए अनुकूलित किया गया है। एम2 सीएस भले ही रेसट्रैक के लिए बनी हो, लेकिन यह आपको कहीं भी ले जाने के लिए तैयार है। यह एक विशिष्ट ड्राइवर की मशीन है - चरम एड्रेनालाईन और खुली सड़क के बीच एक सेतु, जो हमारे भारतीय ग्राहकों को विशिष्टता और सटीकता का वह स्तर प्रदान करती है जो केवल 'सीएस' बैज ही दे सकता है।

कितनी है कीमत

निर्माता की ओर से इस कार को भारत में 1.66 करोड़ रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments