नई दिल्ली: Kia Seltos भारत में बिकने वाली सबसे फेमस SUV में से एक है। इस बात का अंदाजा इसकी बिक्री से ही लगाया जा सकता है। फरवरी 2026 की ही बात करें तो Seltos को कुल 10,308 नए ग्राहक मिले हैं। आइए इसकी डिजाइन से लेकर फीचर्स और सेफ्टी के साथ इंजन-माइलेज डिटेल पर एक नजर डालते हैं।
Seltos की डिजाइन
Kia Seltos अब पहले के मुकाबले 95mm ज्यादा लंबी, चौड़ाई 1830mm के साथ अच्छा ग्राउंड क्लियरेंस भी मिलता है। इसके फ्रंट में LED हेडलाइट्स, आइस क्यूब MFR LED हेडलैंप्स, ऑटो लाइट कंट्रोल और LED टेललाइट्स दिए हुए हैं। इसमें वेरिएंट के हिसाब के 16,17 और 18 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं।
किआ सेल्टोस का इंटीरियर
व्हीलबेस से अब पीछे वाली सीटों पर बैठने वालों के लिए पैरों और सिर के पास काफी ज्यादा जगह हो गई है। इसमें डैशबोर्ड पर डुअल 12.3 इंच की पैनोरमिक डिस्प्ले स्क्रीन मिलता है। इन स्क्रीन्स में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम एक साथ कनेक्टेड है. इस नई स्क्रीन से कार का इंटीरियर अब किसी महंगी लग्जरी कार जैसा दिखता है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
इसमें प्रीमियम लेदर जैसी सीटों के साथ वेंटिलेटेड सीटें दी गई हैं। छत पर एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ है जिससे बाहर का नजारा दिखता और केबिन में चमकने वाली एंबिएंट लाइटिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें 447 लीटर का बूट स्पेस है जो फोल्डेबल रियर सीट्स से बढ़ सकता है।
हाई-टेक फीचर्स और सेफ्टी
इसमें 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, वायरलेस एंड्राइड ऑटो/एप्पल कारप्ले, OTA अपडेट्स, हेड्स अप डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग और मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील मिलता है। सेफ्टी के लिए सभी मॉडलों में 6 एयरबैग्स दिए गए हैं जो हादसे क वक्त आपकी जान बचा सकते हैं।
ADAS लेवल 2+ के साथ 21 ऑटोनोमस फीचर्स जैसे स्मार्ट क्रूज कंट्रोल, लेन असिस्ट जैसे फीचर मिलते हैं जिस तरह से ये फैमिली के लिए सेफ SUV बन रही है।
इंजन और माइलेज
इसे तीन इंजन ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन है जो 6-स्पीड MT या IVT ट्रांसमिशन के साथ 17-18 kmpl तक का ARAI क्लेम्ड माइलेज देने वाला है। दूसरा 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 6iMT या 7-स्पीड DCT के साथ आता है और ये 17.9kmpl तक का क्लेम्ड माइलेज दे सकती है।
तीसरा इंजन 1.5 लीटर का डीजल इंजन है जो 6MT या 6AT के साथ 20.7kmpl तक का क्लेम्ड माइलेज देने में सक्षम है।



Comments