किरंदुल में ईद की रौनक: गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की मांगी दुआ

किरंदुल में ईद की रौनक: गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की मांगी दुआ

किरंदुल  : लौह नगरी किरंदुल में पवित्र त्योहार ईद पूरे हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग नए कपड़े पहनकर ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन, शांति व तरक्की की दुआ मांगी।ईद के मौके पर शहर की मस्जिदों और आसपास के इलाकों में खास चहल-पहल देखने को मिली। बच्चों और युवाओं में खास उत्साह नजर आया, जहां छोटे-छोटे बच्चे नए परिधानों में बेहद खुश दिखाई दिए। बाजारों में भी रौनक रही, मिठाइयों और सेवइयों की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

सुन्नी मदीना मस्जिद  द्वारा ईद के अवसर पर विशेष इंतजाम किए गए थे, ताकि नमाज अदा करने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं, प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।ईद के इस पावन अवसर पर सभी समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं, जिससे किरंदुल में आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल देखने को मिली।कुल मिलाकर, किरंदुल में ईद का त्योहार प्रेम, एकता और खुशियों का संदेश लेकर आया।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments