घुमकई जलाशय योजना के जीर्णोद्धार व नहरों के मरम्मत हेतु 74.06 लाख की स्वीकृति, 150 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित

घुमकई जलाशय योजना के जीर्णोद्धार व नहरों के मरम्मत हेतु 74.06 लाख की स्वीकृति, 150 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद / छुरा : क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। घुमकई जलाशय योजना के जीर्णोद्धार, उलट निर्माण तथा नहर-नाली मरम्मत कार्य के लिए छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा 74.06 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना से रसेला क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और कृषि उत्पादन में भी बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस योजना के अंतर्गत जलाशय के जिर्णोद्धार उलट निर्माण एवं नहरों के मरम्मत कार्य किए जाएंगे, जिससे लगभग 150 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इस परियोजना का निर्माण रसेला क्षेत्र के लोकल नाला पर जल संसाधन विभाग द्वारा लगभग बीस वर्ष पूर्व किया गया है, जो लंबे समय से क्षेत्र के किसानों के लिए जल स्रोत एवं सिंचाई का प्रमुख आधार रहा है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

इस महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ण होने से बेलडीही और रसेला गांव के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों को अब सिंचाई के लिए बेहतर और स्थायी जल उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी, जिससे फसल उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय विधायक जनक ध्रुव के सतत प्रयासों और पहल के चलते इस योजना को स्वीकृति मिल पाई है। उनके प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है।इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों एवं किसानों ने विधायक जनक ध्रुव, जल संसाधन के विभागीय अधिकारियों एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस योजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र की कृषि व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments