लाश मिलने से मचा हड़कंप, अभनपुर में हत्या के बाद शव दबाने की आशंका

लाश मिलने से मचा हड़कंप, अभनपुर में हत्या के बाद शव दबाने की आशंका


रायपुर : अभनपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। हत्या के बाद शव को मिट्टी के नीचे दबा दिया गया था। मृतक का शव मिट्टी में आधा दबा था और आधा बाहर निकला हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर अभनपुर पुलिस पहुंची है। साथ ही घटना की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

दरअसल, अभनपुर क्षेत्र के ग्रामीणों ने आज शव को देखा। शव मिट्टी में आधा दबा हुआ था और एक हाथ, पैर निकला हुआ था, बाकी हिस्सा मिट्टी में दबा हुआ था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना अभनपुर पुलिस को दी। घटना की सूचना के बाद मौके पर अभनपुर पुलिस, एफएसएल, डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंची। मिट्टी में दबे शव को बाहर निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक के गुम इंसान की शिकायत थाने में दर्ज थी। मृतक की पहचान उसके हाथ में बने टैटू के आधार पर नितेश बत्रा निवासी शदाणी दरबार के रूप में हुई है। मृतक की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है।फिलहाल, मृतक को किसने मारा और इसके पीछे का कारण क्या था, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस घटना की जांच कर रही है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments