अंबिकापुर में दर्दनाक घटना: कुत्तों के हमले में 15 हिरणों की मौत, जांच के आदेश

अंबिकापुर में दर्दनाक घटना: कुत्तों के हमले में 15 हिरणों की मौत, जांच के आदेश

अंबिकापुर :  नगर स्थित संजय वन वाटिका में कुत्तों के काटने से 15 हिरणों की मौत की खबर है. डीएफओ अभिषेक जोगावत ने घटना की पुष्टि करते हुए जांच के लिए टीम गठित कर दो दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.

जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले संजय वन वाटिका में 4-5 कुत्तों ने बाड़े में घुसकर हिरणों पर हमला किया था, जिसमें 15 हिरणों की मौत हो गई. वाटिका प्रबंधन ने घटना को दबाने के लिए पीछे जंगल में चुपचाप 14 हिरणों के शव को भी जला दिया.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

घटना की जानकारी मिलने पर डीएफओ अभिषेक जोगावत मौके पर पहुंचे. बाड़े में एक हिरण का शव पाया गया, वहीं जंगल के पीछे हिरण को जलाने के सबूत सामने आए हैं.

डीएफओ जोगावत ने इस घटना के लिए वाटिका प्रबंधन के साथ-साथ वन विभाग की भी लापरवाही को जिम्मेदार बताया. उन्होंने घटना की जांच के लिए एसडीओ के नेतृत्व में जांच टीम का गठन करते हुए दो दिन के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है.









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments