पति से झगड़े के बाद महिला ने की आत्महत्या, खेत में खुद को आग लगाई

पति से झगड़े के बाद महिला ने की आत्महत्या, खेत में खुद को आग लगाई

 बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टीला में एक घटना सामने आई है। यहां 27 वर्षीय विवाहिता ने कथित रूप से पति से अनबन के बाद अपने घर के पीछे खेत में आग लगाकर आत्महत्या कर ली।आग की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका दिलेश्वरी कुर्रे का विवाह लगभग पांच वर्ष पूर्व हुआ था। उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि, किसी घरेलू विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया, हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

मामले की गंभीरता से जांच कर रही पुलिस
घटना की सूचना पति द्वारा पलारी थाने में दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में न्यायिक मजिस्ट्रियल जांच के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पलारी पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments