नई दिल्ली :भारत में माइक्रो-एसयूवी सेगमेंट में मुकाबला काफी कड़ा होता जा रहा है। हाल ही में 2026 Hyundai Exter फेसलिफ्ट ने बाजार में एंट्री मार ली है। हालांकि, नई Exter के डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। आइए जानते हैं कि Punch और Exter में कौन सी आपके लिए बेस्ट है।
इंजन और पावर
दोनों ही SUV में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है लेकिन इनके परफॉर्मेंस में अंतर हैं। Hyundai Exter का इंजन लगभग 83bhp की पावर देता है वहां TATA Punch का इंजन थोड़ा ज्यादा पावरफुल है और 87bhp की पावर देता है। TATA Punch ने ग्राहकों को टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिलता है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
लुक और डिजाइन
इसके लिए नए Facelift मॉडल को मॉडर्न और अर्बन लुक दिया गया है। इसमें पहले से चौड़ी ग्रिल और आकर्षक सिल्वर ट्रिम है। साथ ही Exter की बैजिंग अब बंपर से हटाकर ऊपर DRL के पास लगा दी गई है। यह अपने पुरानी रफ एंड टफ और बॉक्सी डिजाइन में ही आती है।
इंटीरियर और फीचर्स
फीचर्स के मामले में TATA Punch आगे दिखती है। इसमें 10.25 इंच की बड़ी टचस्क्रीन, वायरलेस कनेक्टिविटी, रियर आर्मरेस्ट और ज्यादा USB पोर्ट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके केबिन प्रीमियम अहसास कराता है। इसमें कार्बन-ब्लैक 3D डिजाइन के साथ नेवी ब्लू और ग्रे कलर की थीम दी गई है।
सेफ्टी और स्पेस
Hyundai Exter में में ESC, हिल स्टार्ट असिस्ट और सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर्स हैं। सामान रखने के लिए इसमें 391 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। वहीं, दूसरी तरफ TATA Punch अपनी 5-स्टार भारत NCAP रेटिंग की वजह से सुरक्षा में आगे है। इसमें 360-डिग्री कैमरा और एडवांस ड्राइविंग एड्स भी मिलते हैं। हालांकि, इसका बूट स्पेस 366 लीटर है जो Exter से कम है।
क्या है कीमत?
2026 Hyundai Exter की कीमत लगभग 5.79 लाख (एक्स-शोरूम) और टॉप मॉडल की कीमत 9.42 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। TATA Punch की शुरुआती कीमत 5.59 लाख (एक्स-शोरूम) और टॉप मॉडल की कीमत 10.54 लाख (एक्स-शोरूम) है।



Comments