सीएम के दौरे से रायगढ़ में उत्कल दिवस बनेगा खास, समितियों का गठन और कार्यक्रम तय

सीएम के दौरे से रायगढ़ में उत्कल दिवस बनेगा खास, समितियों का गठन और कार्यक्रम तय

रायगढ़ :1 अप्रैल उत्कल दिवस एवं वार्षिकोत्सव 2026 को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप देने की दिशा में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में उत्कल संस्कृत सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक आज नीलांचल धर्मशाला, रायगढ़ में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश मिश्रा ने की।बैठक में छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं टंकाधर त्रिपाठी विधायक झारसुगुड़ा की गरिमामयी आगमन को केंद्र में रखते हुए कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा, सुरक्षा, आतिथ्य एवं व्यवस्थाओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। आयोजन को सुव्यवस्थित एवं यादगार बनाने हेतु विभिन्न कार्य समितियों का गठन कर सक्रिय सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

समिति ने निर्णय लिया कि 1 अप्रैल को आयोजित इस महोत्सव में भव्य सांस्कृतिक, पारंपरिक ओड़िया नृत्य-संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियां, विशिष्ट जनों का सम्मान समारोह तथा जनसहभागिता से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो ओड़िया संस्कृति की समृद्ध विरासत को जीवंत करेंगे।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन को ऐतिहासिक सफलता दिलाने हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं उत्कृष्ट स्तर पर पूर्ण हों, ताकि आगंतुकों को एक गरिमामयी एवं यादगार अनुभव प्राप्त हो सके।
समिति ने उत्कल समाज के समस्त नागरिकों से इस गौरवपूर्ण आयोजन में सहभागी बनने का आग्रह किया है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments