ममता के गढ़ भवानीपुर में पीएम मोदी की एंट्री, बीजेपी ने बनाया बड़ा प्लान

ममता के गढ़ भवानीपुर में पीएम मोदी की एंट्री, बीजेपी ने बनाया बड़ा प्लान

 कोलकाता :  बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार का खाका तैयार करते समय सबसे पहले उनके 'अंतिम प्रहार' की जगह तय की है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बंगाल चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी का आखिरी और सबसे भव्य रोड शो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गढ़ यानी 'भवानीपुर' से होकर गुजरेगा।

राज्य में पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होना है, लेकिन सबकी निगाहें 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण पर टिकी हैं, जिसमें कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल की 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसी चरण के प्रचार के अंतिम दौर में, यानी 24 से 27 अप्रैल के बीच, प्रधानमंत्री कोलकाता की सड़कों पर उतरेंगे।

हालांकि सुरक्षा कारणों और एसपीजी की मंजूरी के बाद ही विस्तृत रूट चार्ट फाइनल होगा, लेकिन यह तय हो चुका है कि इस रोड शो का केंद्र बिंदु भवानीपुर ही रहेगा। चर्चा है कि रोड शो या तो भवानीपुर से शुरू होगा या फिर यहीं इसका भव्य समापन होगा।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

भवानीपुर बना 'सियासी डर्बी'

इस बार भवानीपुर का मुकाबला महज एक सीट की जंग नहीं, बल्कि बंगाल की सबसे बड़ी 'सियासी डर्बी'(कोलकाता की दो मशहूर कट्टर प्रतिद्वंद्वी टीम मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के बीच होने वाले मैच को 'कोलकाता डर्बी' कहा जाता है।) बन चुका है।

2021 में ममता बनर्जी ने सुवेंदु अधिकारी के क्षेत्र नंदीग्राम में जाकर चुनौती दी थी, और अब 2026 में सुवेंदु अधिकारी ने ममता के गढ़ भवानीपुर में मोर्चा खोल दिया है। 16 मार्च को भाजपा की पहली सूची आने के बाद से ही इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले ने पूरे देश का ध्यान खींचा है।

पीएम मोदी का रोड शो

मैदान पर गहमागहमी शुरू हो चुकी है। सुवेंदु अधिकारी पहले ही भवानीपुर की गलियों में जनसंपर्क शुरू कर चुके हैं, जहां उन्हें तृणमूल के विरोध और नारों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर, ममता बनर्जी ने भी रविवार से अपनी चुनावी जनसभाओं का आगाज कर दिया है।

भाजपा का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो की खबर से न केवल कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि भवानीपुर के मतदाताओं के बीच 'मोदी फैक्टर' को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments