उल्लास अभियान की बड़ी सफलता, बुनियादी शिक्षा के स्तर का हुआ मूल्यांकन

उल्लास अभियान की बड़ी सफलता, बुनियादी शिक्षा के स्तर का हुआ मूल्यांकन

सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुई।प्रत्येक परीक्षार्थी को परीक्षा के लिये 3 घण्टे का समय दिया गया था। महापरीक्षा हेतु ऐसे शिक्षार्थी का चिन्हांकन किया गया था जो उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत निर्धारित पाठ्यक्रम 7 अध्याय अर्थात 200 घंटे के पढ़ाई पूर्ण किए हो। नवसाक्षरों को अपनी सुविधानुसार समय में परीक्षा केन्द्र में आकर परीक्षा देने की सुविधा दी गई थी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन परीक्षा सुकमा में 167 कोन्टा 128 एवं छिन्दगढ़ में 225 इस तरह कुल 520 परीक्षा केन्द्र जिसमें पुनर्वास केन्द्र एवं जिला जेल सुकमा में भी परीक्षा केन्द्र बनाए गये थे। जिसमें 15264 शिक्षार्थी पंजीकृत किया गया था, परीक्षा सफलता पूर्वक एवं गुणवत्ता पूर्ण संपादन के लिए जिला, विकासखंड, संकुल स्तरीय मॉनिटरिंग टीम गठित की गई थी। DEO जीआर मंडावी जिला मिशन समन्वयक उमाशंकर तिवारी, नोडल अधिकारी साक्षरता अगस्टिन कुमार राम, BEO एसके दीप, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, मनोज दुबे खंड स्रोत समन्वयक सुकमा, कोंटा छिंदगढ़ से दीपक बारसे, वीरभद्र राव, जयराम प्रधानी विकासखंड परियोजना अधिकारी, पुरन नवरत्न राजेश सोनकर एवं शेख शॉहजहा जिले के समस्त सहायक BEO खंड स्त्रोत समन्वयक एवं समस्त संकुल समन्वयक के द्वारा ग्राम स्तर पर मॉनिटरिंग किया गया।

शिक्षक- शिक्षिकाओं ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
महापरीक्षा आयोजन हेतु जिला विकासखंड स्तर पर परीक्षा कंट्रोल रूम प्रभारी भी नियुक्त किया गया था जो समय- समय पर परीक्षा केन्द्रो से संपर्क स्थापित कर जानकारी राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण को दिया गया। परीक्षा केन्द्रो के सफल आयोजन हेतु ग्राम स्तर पर ग्राम प्रभारी शिक्षक शिक्षिकाओं स्वयंसेवी शिक्षकों एवं साक्षरदूत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments