बिना खर्च के पाएं ग्लोइंग स्किन, घर पर बनाएं खीरे का टोनर

बिना खर्च के पाएं ग्लोइंग स्किन, घर पर बनाएं खीरे का टोनर

हर महिला की यह चाहत होती है कि उनकी स्किन बेदाग और चेहरा निखार वाला हो। इस चाह में महिलाएं मार्केट के महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। तो वहीं कुछ महिलाएं पार्लर जाकर महंगे ट्रीटमेंट भी लेती हैं।

ऐसे में अगर आप भी अपने फेस की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए केमिकल फ्री उपाय की तलाश में हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक ऐसे खास टोनर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको आप घर पर आसानी से बना सकती हैं।

खीरे का होममेड टोनर

ज्यादातर महिलाएं अपने फेस की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए पिंपल्स और रैशेज जैसी समस्याओं को कम करने की कोशिश करती है। ऐसे में अगर आप भी सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं, तो आप खीरे का खास टोनर बना सकती हैं। इस खास होममेड टोनर को बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

सामग्री

खीरा

सेब का सिरका

विटामिन ई कैप्सूल

ऐसे बनाएं होममेड टोनर

आप घर पर आसानी से इस होममेड फेस टोनर को तैयार कर सकती हैं।

इसको बनाने के लिए कटोरी में खीरे का रस निकाल लें।

फिर इसमें थोड़ा सा सेब का सिरका और विटामिन ई कैप्सूल मिक्स कर दें।

दोनों को मिलाने के बाद टोनर तैयार कर लें।

इस तरह से आपका होममेड टोनर बनकर तैयार है। आप चाहें तो इसको स्प्रे बोतल में भरकर रख सकती हैं।

रोजाना रात में सोने से पहले फेस को धोकर इस टोनर को फेस पर लगाना चाहिए।

रातभर इसको लगा रहने दें और फिर अगली सुबह फेस को पानी से वॉश कर लें।

अगर आप पहली बार टोनर का इस्तेमाल कर रही हैं, तो पैच टेस्ट जरूर करें।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments