नारियल लड्डू की आसान रेसिपी: बिना चाशनी-मावा के मिलेगा परफेक्ट स्वाद

नारियल लड्डू की आसान रेसिपी: बिना चाशनी-मावा के मिलेगा परफेक्ट स्वाद

नारियल के लड्डू एक ऐसी मिठाई है, जिसका स्वाद हर किसी को खूब पसंद आता है। त्योहारों पर या यूं भी मीठे की क्रेविंग शांत करने के लिए लोग घर पर नारियल के लड्डू बनाते हैं।ये बनाने में भी आसान होते हैं और बाकी मिठाइयों की तरह इन्हें बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती। आइए अगर आप भी घर पर नारियल के लड्डू बनाना चाहते हैं, तो आपको यह रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए। 

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

सामग्री 

  1. नारियल का बुरादा- 2 कप (और थोड़ा सा कोटिंग के लिए अलग रखें)
  2. कंडेंस्ड मिल्क- 1/2 कप या जरूरतनुसार
  3. इलायची पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच 
  4. घी- 1 बड़ा चम्मच (नारियल भूनने के लिए)
  5. दूध- 2-3 बड़े चम्मच
  6. सजावट के लिए- बारीक कटे हुए बादाम  

बनाने की विधि

  1. सबसे पहले एक भारी तले वाली कड़ाही या नॉन-स्टिक पैन लें और उसमें एक चम्मच घी गरम करें। अब इसमें 2 कप नारियल का बुरादा डालें और धीमी आंच पर इसे लगातार चलाते हुए 2-3 मिनट तक भूनें। 
  2. ध्यान रहे कि नारियल का रंग बदलना नहीं है, बस इसकी नमी खत्म करनी है और इसकी सोंधी खुशबू आने तक इसे गर्म करना है। अगर आंच तेज होगी, तो नारियल जल सकता है और स्वाद कड़वा हो जाएगा।
  3. जब नारियल से हल्की खुशबू आने लगे, तब इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालें। आंच को धीमा ही रखें और अच्छी तरह मिलाएं। कंडेंस्ड मिल्क मिठास और बाइंडिंग दोनों का काम करता है, इसलिए आपको अलग से चीनी डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  4. अब मिश्रण में इलायची पाउडर डालें। अगर आपको लगे कि मिश्रण थोड़ा ज्यादा सूखा है और लड्डू बांधने में मुश्किल होगी, तो इसमें 2 चम्मच दूध डाल दें। इसे तब तक पकाएं जब तक कि मिश्रण कड़ाही के किनारों को छोड़ना न शुरू कर दे और एक साथ इकट्ठा न होने लगे।
  5. मिश्रण तैयार होने के बाद इसे एक प्लेट में निकाल लें। इसे पूरी तरह ठंडा न होने दें; जब यह इतना गरम रहे कि आप इसे हाथ से छू सकें, तब लड्डू बनाना शुरू करें।
  6. हाथों पर हल्का सा घी लगाएं और थोड़ा सा मिश्रण लेकर गोल-गोल लड्डू बना लें। लड्डुओं का आकार आप अपनी पसंद के अनुसार छोटा या बड़ा रख सकते हैं।
  7. लड्डू बनाने के बाद, उसे सूखे नारियल के बुरादे में अच्छी तरह रोल करें। इससे लड्डू देखने में बहुत सुंदर और बिल्कुल बाजार जैसे लगते हैं। ऊपर से एक कटा हुआ बादाम चिपका दें।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments