बजट में दमदार 5G फोन: 6300mAh बैटरी, 32MP कैमरा, कीमत सिर्फ 10,999 रुपये

बजट में दमदार 5G फोन: 6300mAh बैटरी, 32MP कैमरा, कीमत सिर्फ 10,999 रुपये

 नई दिल्ली :  चीन की स्मार्टफोन कंपनी Poco ने भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने अपनी C-सीरीज के तहत पेश किया है। ये नया स्मार्टफोन Poco C85x 5G के नाम से पेश किया गया है। जल्द ही इस फोन की सेल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। डिवाइस को तीन कलर ऑप्शन और दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

इस नए वाले Poco C85x 5G में 6,300mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल रही है। साथ ही डिवाइस 15W वायर्ड चार्जिंग और 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है जो इस प्राइस पर काफी शानदार लग रहा है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, जहां 32-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा फोन में 6.9-इंच का एडैप्टिवसिंक डिस्प्ले है। चलिए पहले फोन की कीमत जान लेते हैं...

Poco C85x 5G की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो Poco C85x 5G के बेस वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है, जहां आपको 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलती है। जबकि फोन के टॉप 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। डिवाइस की पहली सेल 14 मार्च को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी। डिवाइस को आप ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन कलर में खरीद पाएंगे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

Poco C85x 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो पोको के इस फोन में 6.9-इंच HD+ AdaptiveSync डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 240Hz का टच सैंपलिंग रेट मिल रहा है। डिवाइस में 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। फोन TUV Rheinland Circadian Friendly, Low ब्लू लाइट और Flicker Free सर्टिफिकेशन के साथ आता है। डिवाइस डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP57 रेटिंग के साथ आता है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें ऑक्टा कोर Unisoc T8300 चिपसेट मिल रहा है, जो 2.2GHz की पीक क्लॉक स्पीड ऑफर कर रहा है। डिवाइस में Mali G57 GPU, 4GB LPDDR4x RAM के साथ 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। फोन में लेटेस्ट Android 16-बेस्ड HyperOS 3 है।

Poco C85x 5G के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए Poco C85x 5G में डुअल रियर कैमरा मिल रहा है, जहां 32-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। डिवाइस 10x तक का डिजिटल जूम भी ऑफर कर रहा है। फोन में पीछे की तरफ एक अनस्पेसिफाइड सेकेंडरी कैमरा भी मिल रहा है। जबकि सेल्फी के लिए फ्रंट में 8MP कैमरा है। इसके अलावा फोन में 6,300mAh बैटरी है जो 2 दिन तक का बैटरी बैकअप दे सकती है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments