टेस्टिंग के दौरान दिखी Slavia Facelift, कब होगी लॉन्च? जानें अपडेट

टेस्टिंग के दौरान दिखी Slavia Facelift, कब होगी लॉन्च? जानें अपडेट

 नई दिल्‍ली: देश में स्‍कोडा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से मिड साइज सेडान कार के तौर पर Skoda Slavia को ऑफर किया जाता है। इस सेडान कार को जल्‍द ही Facelift के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे फिर से टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस दौरान किस तरह की जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Skoda Slavia Facelift की हो रही तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्‍कोडा की ओर से स्‍लाविया के फेसलिफ्ट वर्जन को भारत में लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से लॉन्‍च से पहले इसकी टेस्‍टिंग की जा रही है। जिस दौरान इसे फिर से देखा गया है।

क्‍या मिली जानकारी

हाल में देखी गई यूनिट को भी पूरी तरह से ढंका हुआ था। लेकिन इसके इंडीकेटर में बदलाव की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके इंडीकेटर में मौजूदा वर्जन में हेलोजन बल्‍ब दिए जाते हैं, लेकिन फेसलिफ्ट में इसे बदलकर एलईडी किया जा सकता है। साथ ही इसमें एलईडी डीआरएल का ही उपयोग इंडीकेटर में भी किया जा सकता है। इसमें ऑडी ए4 और ए6 की तरह ही स्‍टाइलिंग दी जा सकती है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

ये भी हो सकते हैं बदलाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें कई और बदलाव भी किए जा सकते हैं, जिसमें नए बंपर, 16 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, नई फ्रंट ग्रिल, इंटीरियर में बदलाव और नए फीचर्स को भी इसमें जोड़ा जा सकता है।

मिल सकते हैं ये फीचर्स

जानकारी के मुताबिक इस सेडान कार के फेसलिफ्ट वर्जन में कई और फीचर्स को भी जोड़ा जा सकता है। जिसमें 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, नए रंगों के विकल्‍प के साथ ही रियर सीट में मसाज जैसे फीचर को जोड़ा जा सकता है।

कब होगी लॉन्‍च

निर्माता की ओर से अभी इस सेडान कार के फेसलिफ्ट को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इसे साल के आखिर तक भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है।

कितनी होगी कीमत

निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर फेसलिफ्ट की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन जब इसे लॉन्‍च किया जाएगा तब इसके मौजूदा वर्जन की कीमत के मुकाबले कुछ हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की जा सकती है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments