दहशत फैलाने की तैयारी धरी रह गई, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

दहशत फैलाने की तैयारी धरी रह गई, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

बिलासपुर : हिर्री थाना क्षेत्र में पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई ग्राम धौराभाठा मुक्तिधाम मंदिर के पास की गई, जहां आरोपी संदिग्ध हालत में घूमते मिला।कट्टा लेकर घूम रहा था आरोपी, दस्तावेज नहीं दिखा सका।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्टल (कट्टा) बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी हथियार रखने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, भेजा गया जेल

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पीतरस/पीटरस पुरी, उम्र 53 वर्ष, निवासी घोटेमार हिर्री के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाते हुए पेट्रोलिंग और तेज कर दी है। अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments