जंग ने निकाला तेल! पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने मचाया हाहाकार

जंग ने निकाला तेल! पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने मचाया हाहाकार

होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से एशियाई देशों तक इसका खूब असर दिखाई पड़ रहा है। खासकर छोटे विकासशील देशों में। होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के चलते पाकिस्तान की हालत खस्ता हो चुकी है। पेट्रोल-डीजल में बढ़ोतरी के बाद शहबाज शरीफ सरकार ने हाई-ऑक्टेन ईंधन पर शुल्क को 200 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। यह ईंधन लग्जरी वाहनों में प्रयोग होता है। बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 300 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

मिडिल ईस्ट जंग से पाकिस्तान में ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है। जंग के चलते वैश्विक तेल कीमतों में भयंकर उछाल आया है। इसका सीधा असर पाकिस्तान पर देखने को मिल रहा है। पाक के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में एक उच्च स्तरीय बैठक की थी। इसमें पाक सरकार ने हाई-ऑक्टेन ईंधन पर शुल्क को 100 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति लीटर करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि अब लग्जरी गाड़ियों चलाने के लिए प्रति लीटर 200 रुपये एक्सट्रा चुकाने होंगे। बता दें कि यह फैसला पाकिस्तान की बिगड़ती आर्थिक स्थिति और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के दबाव के बीच लिया गया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

पाक के ARY News के अनुसार, पाकिस्तान में हाई-ऑक्टेन ईंधन की कीमतें बढ़ीं, लेकिन आम लोगों को राहत है। सार्वजनिक परिवहन और हवाई यात्रा के किरायों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ये बढ़ोतरी प्रीमियम ईंधन इस्तेमाल करने वाले वाहनों के लिए है।

बता दें कि गत 6 मार्च को पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 55 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। पाक में अब पेट्रोल 321.17 रुपये और डीजल 335.86 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इसके अलावा जेट ईंधन की कीमतों में बढोतरी की वजह से गत 10 मार्च से घरेलू टिकटों में 2,800 रुपये से 5,000 रुपये और अंतरराष्ट्रीय टिकटों में 10,000 से लेकर 28,000 रुपये तक कीमतें बढ़ी हैं।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments