दुनिया में उथल-पुथल के बीच गोल्ड सस्ता, खरीदारों की बल्ले-बल्ले

दुनिया में उथल-पुथल के बीच गोल्ड सस्ता, खरीदारों की बल्ले-बल्ले

नई दिल्ली:ताबड़तोड़ तेजी के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन इनके दाम कमजोर हुए हैं। मुनाफावसूली के कारण निवेशक बिकवाली कर रहे हैं, जिससे बाजार में दबाव बना हुआ है। इससे पहले लगातार कई दिनों तक कीमतों में तेज गिरावट भी दर्ज की गई थी।

दिल्ली में सोने के ताजा भाव 
राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 10 रुपये सस्ता होकर 1,35,790 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोना भी 10 गिरकर 1,24,490 रुपये पर बिक रहा है। जबकि 18 कैरेट सोने का भाव 1.01 लाख के करीब पहुंच गया है। बीते दो दिनों में 24 कैरेट सोना कुल 10,330 रुपये और 22 कैरेट सोना 9,460 रुपये तक सस्ता हुआ है। इससे पहले भी चार दिनों में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई थी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

दिल्ली में आज 18 कैरेट सोने का भाव रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)

मात्रा (ग्राम) आज का भाव (₹) कल का भाव (₹) बदलाव (₹)
1 ग्राम ₹10,188 ₹10,189 -₹1
8 ग्राम ₹81,504 ₹81,512 -₹8
10 ग्राम ₹1,01,880 ₹1,01,890 -₹10
100 ग्राम ₹10,18,800 ₹10,18,900 -₹100

देश के बड़े शहरों में गोल्ड रेट 

अगर देश के प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में सोने के दाम लगभग समान हैं। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और रायपुर में भी करीब एक जैसे रेट देखने को मिल रहे हैं। वहीं चेन्नई में सोना सबसे महंगा है, जहां 24 कैरेट का भाव 1,39,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद में भी कीमतें थोड़ी अलग नजर आ रही है।

देश के 10 बड़े शहरों में 10 ग्राम सोने का भाव (18K, 22K, 24K)

शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 18 कैरेट (₹)
दिल्ली ₹1,35,790 ₹1,24,490 ₹1,01,880
मुंबई ₹1,35,640 ₹1,24,340 ₹1,01,730
कोलकाता ₹1,35,640 ₹1,24,340 ₹1,01,730
चेन्नई ₹1,39,190 ₹1,27,590 ₹1,06,390
बेंगलुरु ₹1,35,640 ₹1,24,340 ₹1,01,730
हैदराबाद ₹1,35,640 ₹1,24,340 ₹1,01,730
लखनऊ ₹1,35,790 ₹1,24,490 ₹1,01,880
रायपुर ₹1,35,640 ₹1,24,340 ₹1,01,730
जयपुर ₹1,35,790 ₹1,24,490 ₹1,01,880
अहमदाबाद ₹1,35,690 ₹1,24,390 ₹1,01,780

चांदी भी लगातार हो रही सस्ती 

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट जारी है। दिल्ली में एक किलो चांदी आज 100 रुपये सस्ती होकर 2,29,900 रुपये पर आ गई है। पिछले दो दिनों में इसमें 15,100 रुपये की गिरावट आई है। इससे पहले चार दिनों में चांदी 30,000 रुपये तक सस्ती हुई थी। मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव है, जबकि चेन्नई में चांदी सबसे महंगी 2,34,900 रुपये प्रति किलो बिक रही है।

कीमतों में गिरावट की बड़ी वजह 

वैश्विक तनाव के बावजूद सोने-चांदी में कमजोरी ने निवेशकों को हैरान किया है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ी चिंता और तेल सप्लाई पर खतरे ने भी दबाव बढ़ाया है। इन कारणों से निवेशक सतर्क हैं, जिससे कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)

दिनांक 24 कैरेट (₹) बदलाव 22 कैरेट (₹) बदलाव
24 मार्च 2026 ₹13,579 -1 ₹12,449 -1
23 मार्च 2026 ₹13,580 -1,032 ₹12,450 -945
22 मार्च 2026 ₹14,612 0 ₹13,395 0
21 मार्च 2026 ₹14,612 -294 ₹13,395 -275
20 मार्च 2026 ₹14,906 -137 ₹13,670 -120
19 मार्च 2026 ₹15,043 -714 ₹13,790 -655
18 मार्च 2026 ₹15,757 -66 ₹14,445 -60
17 मार्च 2026 ₹15,823 66 ₹14,505 60
16 मार्च 2026 ₹15,757 -224 ₹14,445 -205
15 मार्च 2026 ₹15,981 0 ₹14,650 0

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments