नई दिल्ली:दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता का फिल्मों में सफलता का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा। उन्होंने 1982 में बहुत कम उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी, लेकिन 2018 की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'बधाई हो' में अपने दमदार रोल के बाद ही उन्हें असली पहचान मिली और उनका करियर तेजी से आगे बढ़ा।
एक गलती ने नीना से छीने लीड एक्ट्रेस के मौके
आज नीना बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि उनकी एक गलती की वजह से उन्हें कभी लीड एक्ट्रेस के रोल ऑफर नहीं हुए। एक इंटरव्यू ने बताया कि 1982 की फिल्म 'साथ साथ' (Saath Saath) वैसे तो बड़ी हिट थी लेकिन उनके करियर के लिए डिजास्टर साबित हुई। क्योंकि उस फिल्म में उनका कॉमेडी रोल था।
नीना गुप्ता ने की थी एक बड़ी गलती
उन्होंने बताया, 'सबसे बड़ा डिजास्टर जो मैंने किया, मैंने एक फिल्म की थी 'साथ साथ' (Saath Saath), मैंने उसमें एक लल्लू लड़की का रोल निभाया था। वो बड़ी हिट हुई थी, मैंने सोचा बस मैं पहुंच गई। पार्टी थी प्रीमियर की, गिरीश कर्नाड आए बोले- नाउ यू आर फिनिश्ड, तुम्हे कभी हीरोइन रोल नहीं मिलेंगे, वही हुआ'।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
एक्ट्रेसेस को दी ये सलाह
उन्होंने आगे कहा, 'कोई लड़की जिसको लीड करना है वो कॉमेडी मत करना खासकर शुरू-शुरू में, क्योंकि वो तुम्हें फिर हीरोइन के रोल में सोच ही नहीं पाएंगे। जैसे महमूद बहुत हैंडसम थे, कितना अच्छा एक्टर उसको कभी लीड मिला, अरुणा ईरानी कभी मिला, मैं तो सोचती हूं सुनील ग्रोवर इतना अच्छा एक्टर है लेकिन हो सकता है अब चीजें बदल गई हो'।
वर्कफ्रंट की बात करें तो नीना पिछली बार संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) के साथ फिल्म 'वध 2' में नजर आई थी। इस फिल्म को जसपाल सिंह संधू ने लिखा और डायरेक्ट किया है, और इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग की कंपनी 'लव फिल्म्स' ने प्रोड्यूस किया है। 'वध 2' 6 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।



Comments