समय-सीमा बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं और निर्माण कार्यों की समीक्षा, मेगा हेल्थ कैंप की तैयारी तेज

समय-सीमा बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं और निर्माण कार्यों की समीक्षा, मेगा हेल्थ कैंप की तैयारी तेज

सुकमा: कलेक्टर अमित कुमार ने समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में निमलगुड़ा में आयोजित शिविर की समीक्षा की गई तथा आगामी 28 और 29 मार्च को आयोजित होने वाले मेगा स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने  स्कूलों, आश्रम-छात्रावासों  के बच्चों को व्यापक स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत मुकुन्द ठाकुर, एसडीएम, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर देते हुए सर्जन एवं गायनेकोलॉजिस्ट की भर्ती की स्थिति, मोतियाबिंद ऑपरेशन की प्रगति और स्वास्थ्य जांच की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों में एनक्यूएएस प्रमाणन हेतु गुणवत्ता सुधार पर विशेष ध्यान देने को कहा।उन्होंने आयुष्मान भारत योजना एवं वय वंदन योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए विशेष शिविर आयोजित कर प्रगति तेज करने के निर्देश दिए। जिले में राशन कार्ड की डुप्लीकेसी रोकने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से कराने तथा अधिक से अधिक नागरिकों के आभा आईडी बनाने के निर्देश भी दिए गए।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

महिला एवं बाल विकास से जुड़े विषयों की समीक्षा करते हुए आंगनवाड़ी बच्चों के आधार अपडेट, महतारी वंदन योजना की प्रगति तथा टेक होम राशन वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही साइंस पार्क में पसमीप साइंस म्यूजियम के लिए स्थल चिन्हांकन करने को कहा गया। उन्होंने 30 मार्च से जिले के 14 स्कूलों में मॉडल लिटरेसी कार्यक्रम प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री अमित कुमार ने सुशासन परिसर के निर्माण को तय समय-सीमा में पूर्ण करने तथा सभी निर्माणाधीन कार्यों में प्लिंथ प्रोटेक्शन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

सामाजिक मुद्दों पर गंभीरता दिखाते हुए बाल विवाह जैसी कुरीतियों को रोकने के लिए सभी अधिकारियों को प्राथमिकता से कार्य करने को कहा गया। “मायद नोनी” जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया।बैठक में जगरगुंडा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। आश्रम-छात्रावासों में बच्चों को शौचालय उपयोग के लिए प्रेरित करने, सेवा एक्सप्रेस, पंचायत कैफे, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालय निर्माण की प्रगति पर भी चर्चा हुई।राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत सीमांकन, नामांतरण एवं बंटवारा जैसे प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं सुकमा शहरी क्षेत्र में स्थापित सौर लाइटों की मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया। बैठक में जिला सीईओ मुकुन्द ठाकुर सहित अन्य सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments