DIG के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, 9 जुआरी गिरफ्तार, लाखों की नगदी और मोबाइल जब्त

DIG के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, 9 जुआरी गिरफ्तार, लाखों की नगदी और मोबाइल जब्त

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, चौकी प्रभारी देवकर उप निरीक्षक अलील चंद एवं साइबर सेल व चौकी देवकर पुलिस टीम द्वारा जरिए मुखबिर सुचना पर मंगल भवन के पीछे बगीचा नदी के किनारे देवकर में रेड कार्यवाही कर 09 जुआड़ी से नगदी रकम 1,43,380/- रूपये, विभिन्न कंपनी के 12 नग मोबाईल कीमती 95,000/- रूपए, कुल जुमला 2,38,380/-रूपए एवं 52 पत्ती तास जप्त को जप्त किया गया। 

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

22 मार्च 2026 को साइबर सेल एवं चौकी देवकर पुलिस टीम को सूचना मिली कि मंगल भवन के पीछे बगीचा नदी के किनारे देवकर आम जगह में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सुचना पर साइबर सेल एवं चौकी देवकर पुलिस टीम के द्वारा मंगल भवन के पीछे बगीचा नदी के किनारे देवकर में पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 09 जुआड़ी पकड़े गए। 

जिसमें चौकी देवकर थाना साजा में 01 प्रकरण दर्ज कर 09 जुआडियानो 01. विजय वर्मा ऊर्फ धन्नू वर्मा उम्र 41 वर्ष, 02. राहुल पांडे उम्र 34 वर्ष, 03. कैलाश शर्मा उम्र 32 वर्ष, 04. सुरज कुंजाम उम्र 50 वर्ष, सभी निवासी देवकर, 05. डिकेश कहार उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 06 धमधा थाना धमधा जिला दुर्ग, 06. मिथुन कुंजाम उम्र 36 वर्ष, 07. दिनेश साहू उम्र 36 वर्ष, 08. मोहन सिन्हा उम्र 35 वर्ष, 09. प्रकाश अग्रवाल उम्र 51 वर्ष, सभी निवासी देवकर चौकी देवकर थाना साजा जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2),छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 1,43,380/- रूपये, विभिन्न कंपनी के 12 नग मोबाईल कीमती 95,000/- रूपए, कुल जुमला 2,38,380/-रूपए एवं 52 पत्ती तास जप्त को जप्त किया गया।  

इस संपूर्ण कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, चौकी प्रभारी देवकर उप निरीक्षक अलील चंद, सउनि छोटेलाल बंजारे, साइबर सेल प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक संजय पाटिल, नुरेश वर्मा, संतोष धीवर, जयकिशन साहू, रेखन साहू, चौकी देवकर से प्रधान आरक्षक ललित केरकेट्टा, आरक्षक मनीष वर्मा, भूषण मारकंडेय, मुकेश पाल, दीपक राजपूत सहित अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments