AI+ Nova 2 Ultra 5G की एंट्री तय, नोटिफिकेशन रिंग लाइट के साथ 9 अप्रैल को लॉन्च

AI+ Nova 2 Ultra 5G की एंट्री तय, नोटिफिकेशन रिंग लाइट के साथ 9 अप्रैल को लॉन्च

 नई दिल्ली: AI+ जल्द भारत में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी बजट प्राइसिंग में AI+ Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। एआई प्लस ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्च डेट, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी शेयर की है। Nova सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन 5 कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इससे पहले कंपनी ने पिछले साल जुलाई में Nova 5G स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च की थी।

AI+ Nova 2 Ultra 5G

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर माधव सेठ ने कन्फर्म किया है Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G स्मार्टफोन भारत में 9 अप्रैल को लॉन्च होंगे। टीजर से पता चलता है कि Nova 2 Ultra 5G स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पर्पल और रेड कलर ऑप्शन में आएगा। Nova 2 5G स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और पर्पल शेड में आएगा। नोवा सीरीज के दोनों स्मार्टफोन में रेड कलर का पावर बटन मिलेगा।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

AI+ Nova 2 Ultra 5G स्मार्टफोन में पिल शेप रियर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। इस फोन में LED फ्लैश दिया गया है। AI+ के अपकमिंग फोन में रिंग लाइट भी मिलती है, जिसमें कॉल, मैसेज, म्यूजिक और दूसरे नोटिफिकेशन लाइट मिलती हैं। यह कुछ-कुछ नथिंग के फोन की तरह होगा। AI+ Nova 2 5G की बात करें तो इसमें स्क्वायर शेप कैमरा मिलता है। इस स्मार्टफोन के कैमरा मॉड्यूल में LED फ्लैश भी मिलता है।

AI+ के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि ये AI+ Pulse और AI+ Nova 5G के अपग्रेड वर्जन होंगे। कंपनी ने पिछले साल जुलाई में इन स्मार्टफोन को क्रमश: 4,999 रुपये और 7,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। इन स्मार्टफोन में 6.7-इंच की HD+ डिस्प्ले और NxtQuantum का NxtQ OS दिया गया था। AI+ Pulse फोन में Unisoc T615 प्रोसेसर और AI+ Nova 5G में Unisoc T8200 चिप दिया गया था। इन दोनों फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप, 5000mAh बैटरी और 18W चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments