Yamaha Fascino को जल्द मिलेगा नया अपडेट, लॉन्च की तैयारी तेज

Yamaha Fascino को जल्द मिलेगा नया अपडेट, लॉन्च की तैयारी तेज

नई दिल्‍ली :  भारत में कई निर्माताओं की ओर से दो पहिया वाहनों की बिक्री की जाती है। यामाहा की ओर से भी स्‍कूटर सेगमेंट में Yamaha Fascino को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता जल्‍द ही इस स्‍कूटर को अपडेट करने की तैयारी कर रही है। इसे किस तरह के अपडेट के साथ कब तक लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

अपडेट हो सकता है Yamaha Fascino स्‍कूटर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यामाहा की ओर से ऑफर किया जाने वाला स्‍कूटर फेसिनो जल्‍द ही अपडेट किया जा सकता है। हालांकि अभी निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

क्‍या मिली जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्‍कूटर को हाल में ही अपडेट के साथ एक डीलरशिप पर देखा गया है। जिसके बाद यह उम्‍मीद की जा रही है कि इस स्‍कूटर को अपडेट के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है।
क्‍या होगा अपडेट

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

अपडेट की सही जानकारी स्‍कूटर के लॉन्‍च के बाद मिल पाएगी। लेकिन उम्‍मीद है कि इस स्‍कूटर को अपडेट में नए रंग, नए ग्राफिक्‍स और कुछ मामूली बदलावों के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है।

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से इस स्‍कूटर को 125 सीसी की क्षमता के इंजन के साथ ऑफर किया जाता है। जिससे इसे छह किलोवाट की पावर और 10.3 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही इसमें सीवीटी गियरबॉक्‍स को दिया जाता है।

कब होगा लॉन्‍च

यामाहा की ओर से अभी इस स्‍कूटर को अपडेट के साथ लॉन्‍च करने की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद है कि अपडेट के साथ इसे अप्रैल-मई 2026 तक लॉन्‍च किया जा सकता है। 

कितनी होगी कीमत

यामाहा की ओर से इस स्‍कूटर को 74910 रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। अपडेट के साथ ही इसकी कीमत में मामूली बढ़ोतरी की जा सकती है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments