ग्राम लाटा में निषाद समाज का भव्य वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न, विधायक दीपेश साहू ने निषाद समाज भवन व सीसी रोड की दी सौगात

ग्राम लाटा में निषाद समाज का भव्य वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न, विधायक दीपेश साहू ने निषाद समाज भवन व सीसी रोड की दी सौगात

बेमेतरा (बेरला) टेकेश्वर दुबे : ग्राम पंचायत लाटा में परिक्षेत्रीय निषाद समाज ढाबा (बगीचा) का वार्षिक सम्मेलन बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र भर से निषाद समाज के सैकड़ों लोग, माताएं-बहनें एवं युवा उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेमेतरा के लोकप्रिय एवं ऊर्जावान विधायक माननीय दीपेश साहू रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ निषाद समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय बोधी राम निषाद ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरिशंकर निषाद, सरपंच श्रीमती चंद्रकला होरी लाल यादव, जिलाध्यक्ष दिलीप निषाद, जिला संगठन सचिव रेवा राम निषाद, सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दीपेश साहू ने निषाद समाज की एकजुटता और सामाजिक जागरूकता की सराहना करते हुए कहा कि “समाज की प्रगति का सबसे बड़ा आधार शिक्षा और संगठन है। जब समाज संगठित होकर शिक्षा को प्राथमिकता देता है, तब वह निश्चित रूप से विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है।”

उन्होंने ग्राम लाटा में निषाद समाज के लिए 5 लाख रुपये की लागत से समाज भवन निर्माण की घोषणा की तथा विधिवत भूमि पूजन भी किया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत की मांग पर दो सीसी रोड निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान करते हुए अन्य आवश्यक विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ पूरा करने का भरोसा दिलाया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रदेश उपाध्यक्ष बोधी राम निषाद ने समाज की एकता और अनुशासन पर बल देते हुए कहा कि निषाद समाज आज पूरे छत्तीसगढ़ में एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है और सभी को सामाजिक नियमावली का पालन करते हुए संगठित रहना चाहिए। उन्होंने समाज के समग्र विकास के लिए पांच महत्वपूर्ण संदेश दिए—परिवार में एकता, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, मातृभाषा एवं स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग, तथा नागरिक कर्तव्यों का पालन—जिन्हें अपनाकर समाज और राष्ट्र दोनों को सशक्त बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान समाज के विकास, शिक्षा, सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन में उपस्थित जनसमूह ने विकास कार्यों की घोषणाओं का स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नेतराम निषाद, बिसनाथ निषाद, विनोद निषाद, सरस्वती निषाद, कौशल परघनिया सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन दीपक निषाद द्वारा किया गया।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments