गरियाबंद की होनहार बेटी: तुल्यानी का नवोदय में चयन, पूरे गांव में खुशी की लहर

गरियाबंद की होनहार बेटी: तुल्यानी का नवोदय में चयन, पूरे गांव में खुशी की लहर

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : संकुल केंद्र कनसिंघी अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भरूवामुड़ा की प्रतिभाशाली छात्रा तुल्यानी देवी ठाकुर ने अपनी मेहनत और लगन से एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन प्राप्त किया है। खास बात यह है कि तुल्यानी ने मानसिक योग्यता विषय में शत-प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया है।
तुल्यानी की इस सफलता से पूरे संकुल क्षेत्र और ग्राम पंचायत भरूवामुड़ा में खुशी और गर्व का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे गांव के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए छात्रा की सराहना की है। यह सफलता न केवल छात्रा की कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग का भी उत्कृष्ट उदाहरण है।इस उपलब्धि पर संकुल प्राचार्य  एम.एल. सिंहा, संकुल समन्वयक  यशवंत नायक, प्रधान पाठक गैंद लाल कंवर, प्राथमिक विद्यालय भरूवामुड़ा के प्रधान पाठक  विजय कुमार दीवान, सहायक शिक्षक प्रहलाद वर्मा एवं शिक्षक मोहम्मद अनवर सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने तुल्यानी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

ग्राम पंचायत स्तर पर भी इस सफलता को लेकर उत्साह देखा गया। सरपंच श्रीमती यमुना मरकाम, भीखम मरकाम, नेतु राम मरकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने छात्रा को शुभकामनाएं दीं। वहीं छात्रा के माता-पिता जितेंद्र ठाकुर एवं श्रीमती भुनेश्वरी ठाकुर को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी गई।इस अवसर पर संकुल समन्वयक यशवंत नायक द्वारा तुल्यानी देवी ठाकुर को स्कूल बैग, वाटर बॉटल एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि तुल्यानी की यह सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।तुल्यानी देवी ठाकुर की यह उपलब्धि यह साबित करती है कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी मेहनत और सही मार्गदर्शन के बल पर बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments