जन-आस्था के केंद्र बने विधायक जनक ध्रुव: नवरात्रि में छुरा क्षेत्र का दौरा, भक्ति और जनसंपर्क का अनोखा संगम

जन-आस्था के केंद्र बने विधायक जनक ध्रुव: नवरात्रि में छुरा क्षेत्र का दौरा, भक्ति और जनसंपर्क का अनोखा संगम

परमेश्वर राजपूत छुरा/गरियाबंद :नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर छुरा क्षेत्र में आस्था और उत्साह का माहौल अपने चरम पर है। इसी बीच बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव का सक्रिय और जनसंवेदनशील दौरा क्षेत्र में खास चर्चा का विषय बना हुआ है। अपने दौरे के दौरान उन्होंने न केवल धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया, बल्कि आमजन से सीधे जुड़कर उनकी भावनाओं और समस्याओं को भी समझा।विधायक जनक ध्रुव ने अपने दौरे की शुरुआत पहाड़ी पर स्थित गिधनी पाठ मंदिर से की, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद वे ग्राम कुड़ेरादादर पहुंचे, जहां प्रसिद्ध कीर्तनकार कामताशरण के निवास पर आयोजित देवी भागवत महापुराण कथा में शामिल हुए। यहां ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक जनक ध्रुव का एक अलग ही रूप देखने को मिला, जब वे ग्रामीणों के साथ हारमोनियम बजाते हुए जसगीत गाते नजर आए। उनका यह सहज, सरल और आत्मीय व्यवहार लोगों के दिलों को छू गया और पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इसके पश्चात वे ग्राम रूवाड़ पहुंचे, जहां शीतला माता मंदिर में आयोजित नवरात्रि कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां भी ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने क्षेत्रवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। विधायक जनक ध्रुव के इस दौरे ने यह स्पष्ट कर दिया कि वे केवल एक जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी भावनाओं से जुड़ने वाले नेता हैं। उनके इस जनसंपर्क और धार्मिक सहभागिता से क्षेत्र में उत्साह का माहौल और भी प्रबल हुआ है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments