सूरजपुर में सनसनी: मां ने गुस्से में दुधमुंहे बच्चे को जमीन पर पटका, मौत

सूरजपुर में सनसनी: मां ने गुस्से में दुधमुंहे बच्चे को जमीन पर पटका, मौत

सूरजपुर :  छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने ही चार माह के दुधमुंहे बच्चे को पटक कर उनकी जान ले ली। यह घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जयपुर गांव की है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जानकारी के मुताबिक, महिला घर में खाना बना रही थी, उसी दौरान बच्चा लगातार रो रहा था। बच्चे के रोने से गुस्साई मां ने आपा खो दिया और मासूम को जमीन पर पटक दिया। गंभीर चोट लगने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि आरोपी मां मानसिक रूप से अस्वस्थ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। महिला से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments