गरियाबंद : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान मंडल कांदाडोंगर में प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत अमलीपदर की सरपंच हेमोबाई नागेश ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर किया अमलीपदर सरपंच के भाजपा प्रवेश से संगठन को बड़ी मजबूती मिलने के आसार है.ज्ञात हो कि अमलीपदर आजादी के बाद से कांग्रेस का अभेद गढ़ माना जाता है,सरपंच के भाजपा प्रवेश के बाद अमलीपदर में भाजपा के चुनावी माहौल में मजबूती की संभावनाएं बढ़ी है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
अमलीपदर सरपंच हेमोबाई नागेश को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता पर्ची देकर एवं पार्टी का गमछा पहनाकर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश साहू,पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी,जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी,जिला मंत्री श्रुति ध्रुवा,मण्डल अध्यक्ष नवीन मांझी ने सदस्यता दिलाई।
इस दौरान महामंत्री व्दय मुकेश साहू,दिनेश नागेश,चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक अरविन्द तिवारी,आ.जा.से.सहकारी समिति प्राधिकृत अधिकारी भुवन मांझी,पूरीत राम ध्रुवा,पि.व.मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी जीवन एस साहू, अमित बखारिया,रुपाधर ध्रुवा,मनबोध मांझी,खुदेश्वर यादव,नकुल भाठी,अविनाश भोसले,त्रिभुवन ताम्रकार,मिश्रीलाल यादव,चंपालाल ध्रुव,देवीसिंह नेताम,संतोष यादव,रुकमणी यादव,प्रेम पुजारी,उग्रसेन बघेल, अनुतोष अवस्थी,परस प्रधान,खोयेन्द्र यादव,आनंद यादव,शिवराज यादव,दीपक सागर मौजूद रहे।



Comments