रायपुर में नशे पर पुलिस का वार, महिला तस्कर गिरफ्तार, ढाई किलो गांजा जब्त

रायपुर में नशे पर पुलिस का वार, महिला तस्कर गिरफ्तार, ढाई किलो गांजा जब्त

रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट डीसीपी सेंट्रल जोन क्षेत्र के कोतवाली थाना पुलिस द्वारा सूखे नशे के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 25.03.2026 को प्राप्त विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर मरवाही श्मशान घाट क्षेत्र में त्वरित दबिश दी गई, जहां एक महिला द्वारा गांजा की अवैध बिक्री की जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा सुनियोजित घेराबंदी कर संदेही महिला को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम श्रीमती मंशा पाण्डेय, पति रविराज पाण्डेय, उम्र 23 वर्ष, निवासी दुलारी नगर, मरवाडी श्मशान घाट के पास, थाना सिटी कोतवाली , जिला रायपुर बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अलग-अलग पैकेटों में रखा कुल 02 किलो 408 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹25,000/- है, विधिवत जप्त किया गया। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया। समस्त जप्ती कार्यवाही स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में नियमानुसार संपन्न की गई। 

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी द्वारा गांजा को छोटे-छोटे पैकेट बनाकर फुटकर बिक्री की जा रही थी, जिससे स्थानीय स्तर पर नशे के प्रसार की पुष्टि होती है। प्रकरण में आरोपी के सप्लाई स्रोत, नेटवर्क एवं अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत विवेचना की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार की जड़ तक पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत लगातार कठोर कार्यवाहियां की जा रही हैं। आमजन से अपील है कि अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे जनसहभागिता के माध्यम से नशा मुक्त समाज के लक्ष्य को साकार किया जा सके। कोतवाली पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्यवाहियां भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगी।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments