रायपुर में हाईटेक गांजा हाइडआउट का भंडाफोड़, सरगना का राइट हैंड बिरजू गिरफ्तार

रायपुर में हाईटेक गांजा हाइडआउट का भंडाफोड़, सरगना का राइट हैंड बिरजू गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सूखे नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। नेहरू नगर क्षेत्र में पूर्व में उजागर किए गए हाईटेक गांजा हाइडआउट प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी मनीष वर्मा उर्फ बिरजू (उम्र लगभग 30 वर्ष) को दिनांक 26.03.2026 को गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 23.02.2026 को सूचना के आधार पर नेहरू नगर–नरैय्या तालाब क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा अब्दुल जाफर एवं सुनील जगत को गांजा की फुटकर बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में प्राप्त जानकारी के आधार पर कालीबाड़ी क्षेत्र स्थित एक मकान (किराए का हाइडआउट) पर दबिश दी गई, जहां से कुल 07 किलो 397 ग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹85,000), पैकिंग सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, सीसीटीवी कैमरे, वाई-फाई राउटर, मोशन सेंसर एवं अन्य उपकरण बरामद किए गए थे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपीगण द्वारा गांजा की सप्लाई संगठित तरीके से की जा रही थी तथा हाइडआउट को तकनीकी रूप से सुरक्षित बनाया गया था। इस प्रकरण में पूर्व में मुकेश गुप्ता उर्फ मुकेश बनिया को दिनांक 20.03.2026 को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में है।

प्रकरण की सतत विवेचना के दौरान फरार आरोपी मनीष वर्मा उर्फ बिरजू की तलाश की जा रही थी, जो हाइडआउट को संचालित करने, मकान किराये पर लेने एवं नेटवर्क के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी से सप्लाई चैन, अन्य सहयोगियों एवं नेटवर्क संचालन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।

अब तक इस प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी—
* अब्दुल जाफर
* सुनील जगत
* मुकेश गुप्ता उर्फ मुकेश बनिया
* संजय उर्फ संजू गुप्ता
* मनीष वर्मा उर्फ बिरजू

के विरुद्ध धारा 20(B), 29 NDPS Act के तहत विधिवत कार्रवाई की जा रही है।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सूखे नशे के विरुद्ध शून्य सहनशीलता नीति के तहत ऐसे संगठित अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments