नवरात्रि व्रत खोलने को लेकर कन्फ्यूजन खत्म! जानें पारण का सही दिन और मुहूर्त

नवरात्रि व्रत खोलने को लेकर कन्फ्यूजन खत्म! जानें पारण का सही दिन और मुहूर्त

 नवरात्रि पारण के समय को लेकर भिन्न-भिन्न तरह के विचार देखने को मिलते हैं। कोई नवरात्रि की अष्टमी या नवमी पर कन्या पूजन के बाद व्रत खोल लेता है तो कोई दशमी तिथि पर व्रत खोलता है। मुख्यतः इस व्रत के पारण को लेकर दो तरह के मत देखने को मिलते हैं। पहले मत के अनुसार, नवरात्रि व्रत के पारण के लिए नवमी तिथि के समाप्त होने से पहले का समय उत्तम माना गया है। दूसरे मत के अनुसार व्रत पारण के लिए दशमी तिथि का समय शुभ माना गया है। आपके यहां इनमें से जिस भी परंपरा के अनुसार पारण करते हैं आप वैसे ही करें। चलिए आपको बताते हैं पारण का मुहूर्त।

नवरात्रि व्रत का पारण कब है 2026 

इस साल चैत्र नवरात्रि व्रत का पारण 27 मार्च 2026 को किया जाएगा। इस दिन आप सुबह 10 बजकर 6 मिनट के बाद कभी भी पारण कर सकते हैं क्योंकि इतने बजे से दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। वहीं जो श्रद्धालु नवमी पर पूरे दिन व्रत रहते हैं वो इस व्रत का पारण 28 मार्च 2026 को करेंगे। इस दिन व्रत पारण का समय सुबह 8 बजकर 45 मिनट तक ही रहेगा।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

नवमी को नवरात्रि व्रत का पारण कब और कैसे करें?

नवमी पर नवरात्रि व्रत का पारण कन्या पूजन के बाद किया जाता है। व्रत तोड़ने की इस परंपरा का पालन करने के लिए मुहूर्त या समय देखने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि इसमें कन्या पूजन के बाद कभी भी व्रत तोड़ा जा सकता है। बता दें व्रत का पारण माता रानी को भोग में चढ़ाए गए प्रसाद को खाकर किया जाता है।

दशमी पर व्रत कैसे खोलें?

कुछ परिवारों में नवरात्रि व्रत का पारण दशमी तिथि के दिन किया जाता है। अगर आपके यहां इस परंपरा के अनुसार व्रत खोला जाता है तो आप 28 मार्च की सुबह 8 बजकर 45 तक व्रत पारण कर सकते हैं।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments