नई दिल्ली : राम चरण (Ram Charan) के बर्थडे के मौके पर मेकर्स ने उनकी अपकमिंग फिल्म पेड्डी (Peddi) का से उनका फर्स्ट लुक रिवील किया है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं। अनाउंसमेंट के बाद से ही इस प्रोजेक्ट को लेकर फैंस और इंडस्ट्री में जबरदस्त चर्चा बनी हुई है। मूवी में वो ‘पेड्डी पहलवान’के तौर पर नजर आएंग।
इसी के साथ ही मेकर्स ने इसका एक छोटा सा टीजर भी रिलीज किया है जिसमें राम चरण का क्रिकेट से कुश्ती की ओर ट्रांजिशन दिखाया गया है। इस ट्रांजिशन की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है और फैंस इसे अब तक का बेस्ट ट्रांजिशन बता रहे हैं।
कुश्ती का भारत में है खास महत्व
कुश्ती हमेशा से एक गहराई से जुड़ा हुआ खेल रहा है, और पेड्डी पहलवान में टीम ने इसे जिस तरह से दिखाया है उसकी ऑथेंटिसिटी को बरकरार रखते हुए, वह काबिले-तारीफ है। दशकों से हमारे सांस्कृतिक इतिहास में कुश्ती का खास महत्व रहा है, और पेड्डी इसे बेहद असली अंदाज में पेश कर रही है।
राम चरण ने फैंस को दिया सरप्राइज
राम चरण की टोंड फिजीक देखना वाकई हैरान कर देने वाला है। उनके ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर लग रहा है कि मूवी के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। वह कुश्ती करते नजर आ रहे हैं और साफ दिखता है कि उन्होंने पहलवान के रोल में खुद को बेहद शानदार तरीके से ढाल लिया है। इसके साथ ही बैकग्राउंड म्यूजिक पूरे जोश को और भी बढ़ा देता है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
आरआरआर (RRR) के बाद उनका यह नया अवतार बेहद एक्साइटिंग लग रहा है। इससे पहले हमने आरआरआर में उनका शानदार ट्रांसफॉर्मेशन देखा था और अब एक बार फिर उन्होंने खुद को बिल्कुल अलग अंदाज में पेश किया है।
पेड्डी के गानों को भी मिली खूब पॉपुलैरिटी
फिल्म के अलावा इसके गाने भी खूब चर्चा में रहे। पेड्डी का पहला सिंगल ‘चिकिरी चिकिरी’ रिलीज होते ही जबरदस्त चर्चा में आ गया, जिसमें दर्शकों को इसकी फ्रेश वाइब और ए. आर. रहमान का सिग्नेचर टच खूब पसंद आया। यह गाना तेजी से लोगों से जुड़ गया और अब तक अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है, जो फिल्म के म्यूजिक को लेकर बढ़ते एक्साइटमेंट को साफ दिखाता है।
इसी मोमेंटम को आगे बढ़ाते हुए, मेकर्स ने दूसरा ट्रैक ‘राय राय रा रा’ रिलीज किया, जो एक हाई-एनर्जी सॉन्ग है और आते ही ऑनलाइन छा गया। यह गाना यूट्यूब पर 47 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है, जिससे फिल्म को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है। फिल्म का लेखन और निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। फिल्म 30 अप्रैल 2026 को रिलीज के लिए तैयार है।



Comments