सुकमा : जिले में 24 मार्च को विश्व क्षय दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति आमजन को जागरूक करने का संदेश दिया। इस अवसर पर टीबी मरीजों को पोषण आहार भी प्रदान किया गया।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
शाम को कलेक्टर श्री अमित कुमार ने हरी झंडी दिखाकर टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. एम.आर. कश्यप सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, लेप्रा सोसायटी प्रतिनिधि एवं विद्यालयों के शिक्षकगण उपस्थित रहे।



Comments